जब 'साइकिल वालों' से परेशान हुए अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav has been in trouble with his own mates
एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए इलाहाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री के सामने उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फजीहत कर दी। पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर मुख्यमंत्री को चेहरा दिखाने की होड़ में सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सपा कार्यकर्ता पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़कर हेलीपैड तक पहुंच गए।

कार्यकर्ताओं द्वारा अखिलेश को छूने की होड़ में अफरातफरी मच गई। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों से भी कार्यकर्ताओं की धक्कामुक्की हुई। कार्यकर्ताओं की इस हरकत पर मुख्यमंत्री भड़क गए और वहां एक मिनट भी रुके बिना कार में बैठकर सीधे एलनगंज रवाना हो गए।

अखिलेश यादव को डर था कि कहीं कार्यकर्ता पार्टी की हार को लेकर जवाब-तलब ना कर बैठें। इसी संशय के चलते अखिलेश ने तुरंत समारोह से किनारा किया व अपने आवास पहुंच गए। बाद में उन्‍हेांने संबंधित पक्ष से फोन पर माफी मांगी व पार्टी कार्यकर्ताओं को भी हिदायत दे डाली।

सीएम के साथ सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी भी मौजूद थे। इस बीच पुलिस ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को धक्का देकर पुलिस लाइन के बाहर किया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन की सूचना मिलते ही पार्टी के तमाम विधायक, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सुबह ही पुलिस लाइंस पहुंच गए। सीएम की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने हेलीपैड के पास बैरीकेडिंग कर रखी थी। सुबह जैसे ही सीएम का हेलीकॉप्टर दिखा, वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने सीएम के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी।

हेलीकॉप्टर लैंड होते ही सुरक्षा घेरा तोड़ कार्यकर्ता सीएम के करीब पहुंच गए। यहां सीएम से हाथ मिलाने एवं उन्हें गुलदस्ता देने के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ मच गई। इस दौरान सपाइयों की सीएम की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों से भी धक्कामुक्की हुई। वहां मौजूद आईजी एलबी एंटनी देव कुमार समेत तमाम वरिष्ठ अफसर कार्यकर्ताओं को सीएम से दूर करने का प्रयास करने लगे। कुछ कार्यकर्ताओं ने आईजी से भी धक्कामुक्की की।

कार्यकर्ताओं की वजह से विधायक अंसार अहमद, परवेज अहमद, विजमा यादव समेत कई अन्य पदाधिकारी सीएम से भेंट नहीं कर सके। हालांकि जिलाध्यक्ष पंधारी यादव ने सीएम का स्वागत किया और उनके काफिले के साथ एलनगंज भी गए। सीएम के पुलिस लाइन से जाते ही पुलिस ने पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को बाहर कर दिया। हालांकि उन्हें बाहर करने के लिए एसपी यमुनापार समेत पुलिस कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+