मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया 'वन महोत्सव' का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री ने कहा कि वन महोत्सव को लेकर वन विभाग के अधिकारियों ने काफी मेहनत की है और निश्चित तौर पर यह कहना सही होगा कि उन्होंने अच्छा काम किया है। इसी तरह काम होता रहा तो जल्द ही उप्र में अच्छी संख्या में पेड़ लग जाएंगे। अखिलेश ने कहा कि सरकार का यह संकल्प है कि उप्र में ग्रीन बेल्ट ज्यादा से ज्यादा विकसित किए जाएं। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, "मुख्यमंत्री आवास में वन विभाग के अधिकारियों ने इतने पेड़ लगा दिए हैं कि अगले कुछ वषरें में यहां जंगल नजर आएगा।"
उन्होंने कहा कि वन महोत्सव नियमित रूप से मनाया जाएगा और अधिकारियों की कड़ी मेहनत के बल पर इसे सफल बनाया जाएगा। उप्र में जहां भी वन विभाग की जमीनें खाली पड़ी हैं, वहां ग्रीन क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इस मौके पर समाजवादी पार्टी (सपा) के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications