पत्थर वाली बुआ BBC हो गई हैं, टीवी पर बहुत आ रही हैं- अखिलेश यादव
. अखिलेश यादव ने मायावती को बताया बुआ ब्रॉडकास्ट कॉर्पोरेशन, बोले मीडिया की कृपा से बुआ टीवी पर बहुत आ रही हैं।
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज लोकसभा अपने सांसदों से मुलाकात करने पहुंचे। अखिलेश यादव ने कहा कि मैं लोकसभा कम आता हूं ये मेरी गलती है, मैं यहां आता रहुंगा।

जब नरेश अग्रवाल ने मोदी को हंसने पर किया मजबूर
पत्थर वाली बुआ टीवी पर बहुत आ रही हैं
अखिलेश यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी चुटकी ली उन्होंने कहा कि आपलोगों की कृपा से बुआ काफी टीवी पर आ रही हैं। मैं आजकल उनका नाम नहीं लेता हूं वो पत्थर वाली बुआ हैं।
बुआ के हाथी आजतक नहीं बैठे
अखिलेश ने कहा कि बुआ बीबीसी हो गई हैं, बुआ ब्रॉडकास्ट कॉर्पोरेशन हो गई हैं। उन्होंने कहा कि आगरा-एक्सप्रेस वे तैयार नहीं है, अब उनके विकास की क्या बात करें लखनऊ के हाथी आजतकजस के तस खड़े हैं ना बैठे हैं और ना ही हिले हैं।
अकेले पीएम मोदी के दम पर भाजपा सत्ता में आई है- समाजवादी पार्टी
मैं अपने सांसदों से मिलने आया था
अखिलेश ने कहा कि मैं यहा अपनी पार्टी के लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों से मिलने के लिए आया था। आप लोगों ने यह गलत अफवाह फैला दी कि मैं पीएम मोदी से मिलने के लिए आया हूं।
मैंने पीएम को अपनी चिंता बताई
ये खबर चल रही थी कि मैं पीएम से मिलने आया हूं जोकि गलत है, हालांकि मेरी उनसे मुलाकात भी हुई, आपको भी पता है कि मैं क्या पक्ष रखता हूं। कहीं ना कहीं हमें हर आम नागरिकों की चिंता है। समय-समय पर मैंने पत्र लिखा है पीएम को, मैंने पीएम को पत्र लिखकर कहा था कि लोगों को तकलीफ नहीं होना चाहिए।
मायावती ने पीएम के सर्वे को बताया फर्जी, बोलीं लोकसभा भंग करिए
लोगों को हर संभव मदद करेंगे
अखिलेश ने कहा कि मैंने अधिकारियों से कहा कि लोगों को सहूलियत दी जाए और उन्हें प्रशासनिक स्तर पर किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
किसान बहुत दुखी हैं
अखिलेश ने कहा कि किसान दुखी है, मान लीजिए जिन किसानों कोओलावृष्टि या किसी वजह से दिक्कत हुई और वह इस सीजन में अच्छी फसल से भरपाई करना चाहते हैं उन्हें इस समय बीज और खाद ना मिले तो कितनी तकलीफ हो रही है। 15-16 दिन हो चुके हैं लेकिन अभी तक किसी भी तरह की लोगों को सहूलियत नहीं मिल रही है।
समाजवादी सोच से काफी आगे हैं
सपा सरकार की मुफ्त स्मार्टफोन योजना पर अखिलेश ने कहा कि हमपर आरोप लगाया कि वोट के लिए स्मार्टफोन बांट रहे हैं, समाजवादी लोग कितना आगे की सोच रही है, अगर सबके पास स्मार्ट फोन होता तो किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होती।












Click it and Unblock the Notifications