गोरखपुर हादसा: मृतकों के परिजनों को लाश देकर भगा दिया गया- अखिलेश यादव
गोरखपुर हादसे पर पूर्व सीएम अखिलेश बोले ने कहा कि यूपी सरकार सच को छिपा रही है।
नई दिल्ली। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में हुए बच्चों की मौत पर योगी सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी की वजह से जान गई है। पूर्व सीएम ने कहा कि दो दिन पहले योगी आदित्यनाथ ने मेडिकल कॉलेज का दौरा किया था तब उनके पास ऑक्सीजन की कमी का मामला सामने आया होगा फिर भी कोई एक्शन नहीं लिया गया। वहीं उन्होंने कहा कि अगर सीएम के दौरे के दौरान ऑक्सीजन की कमी की जानकारी नहीं दी गई तो ये और गंभीर मामला है।
Recommended Video


गोरखपुर हादसे पर पूर्व सीएम अखिलेश बोले ने कहा कि यूपी सरकार सच को छिपा रही है। मृतकों के परिजनों को लाश देकर भगा दिया गया, मृतक का पोस्टमार्टम तक नहीं हुआ है, भर्ती कार्ड भी गायब कर दिया गया है । अखिलेश यादव ने कहा कि हम विपक्ष में बैठे है, हमारी कुछ सीमाए है, योगी सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए मुहैया कराने में फेल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जैसे-जैसे बच्चों की मौत हो रही थी उनके परिजनों को चोरी से अस्पताल से बाहर निकाला जा रहा था।
इससे पहले कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधी मंडल गोरखपुर पहुंचा था और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और मृत बच्चों के परिजनों से मुलाकात की थी। अस्पताल में डॉक्टरों से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री समेत मंत्रालय के सचिवों को इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस इनसे इस्तीफे की मांग कर रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पूरे देश से माफी मांगी चाहिए। आजाद ने कहा कि इस पूरे मामले में डॉक्टरों की कोई गलती नहीं है। यह राज्य सरकार की लापरवाही के कारण हुआ है। वहीं बहुजन समाज पार्टी के सुधींद्र भदौरिया ने कहा कि उम्मीद है कि योगी आदित्यनाथ में थोड़ी शर्म बची होगी और वो मृतकों के परिजनों से माफी मांगेंगे। समाजवादी पार्टी नेता और राज्य सभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाना चाहिए।
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दर्दनाक हादसा हुआ था जहां आईसीयू और इंसेफलाइटिस के मरीजों के लिए बनाए गए वार्ड में आक्सीजन सप्लाई ठप होने की वजह से अबतक 36 बच्चों की मौत हो गई हैं।
-
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी












Click it and Unblock the Notifications