फिरकापस्त ताकतों सांप्रदायिकता के रास्ते दिल्ली पहुंचने से रोकें: अखिलेश

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश को विकास और खुशहाली की ओर ले जाना होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की विकासपरक योजनाओं का मुकाबला करने में अक्षम ताकतें प्रदेश का माहौल खराब करना चाहती हैं। इनसे हमें सावधान रहना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सारे विकास के काम हो रहे हैं, कुछ गन्ना किसानों का भुगतान बकाया रह गया है। इसकी जिम्मेदारी सरकार लेती है।
कांग्रेस पर सपा की योजनाओं की नकल करने का आरोप लगाते हुए अखिलेश ने कहा कि कई कांग्रेस शासित प्रदेशों में भी कन्या विद्या धन और लैपटॉप का वितरण किया गया, लेकिन जितने लैपटॉप उत्तर प्रदेश में बंटे, उतने कहीं नहीं।












Click it and Unblock the Notifications