अखिलेश यादव की अनिरुद्धाचार्य से सड़क पर अचानक मुलाकात, हाथ मिलाते हुए कह दी ऐसी बात कि वीडियो हो गया वायरल
Akhilesh Yadav vs Aniruddhacharya viral video: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के बीच हुई एक अनपेक्षित भेंट अब चर्चा का केंद्र बन गई है। यह कोई साधारण मुलाकात नहीं थी ल्कि यह वो क्षण था जब राजनीति ने धर्म से सीधा सवाल पूछा, और जवाब मौन में बदल गया। कृष्ण के जन्म पर उठाए गए सवाल ने न केवल कथावाचक को असहज किया, बल्कि अखिलेश यादव को यह कहने पर मजबूर कर दिया, यहीं से हमारा और आपका रास्ता अलग हो गया... अब किसी को शूद्र मत कहना।
आज यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, कई यूजर्स ने अखिलेश यादव की साहसी प्रतिक्रिया की सराहना की, वहीं कुछ ने इस घटना को धर्म और राजनीति के टकराव का प्रतीक बताया।

वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल हो रहे इस वीडियो में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की अचानक सड़क पर हुई मुलाकात दिख रही है। यह घटना लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुई, जब दोनों आमने-सामने आ गए। वीडियो में अखिलेश यादव, अनिरुद्धाचार्य से एक धार्मिक और सांस्कृतिक संदर्भ वाला सवाल पूछते हैं, आधी रात जब मां के हाथ में कृष्ण को दिया गया, तो मां ने सबसे पहले क्या कहा? अनिरुद्धाचार्य थोड़ी देर सोचते हैं और जवाब देते हैं, कन्हैया कहा होगा... भगवान कहा होगा...इस पर अखिलेश यादव तीखी टिप्पणी करते हैं और कहते हैं कि, इसीलिए अब किसी को शूद्र मत कहना। बस यहीं से हमारा और आपका रास्ता अलग हो जाता है। इसके बाद अखिलेश यादव बिना किसी और संवाद के वहाँ से रवाना हो जाते हैं।
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
वहीं इन दोनों की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा कि, 'हम तो समझते थे कि अखिलेश भईया को धार्मिक ज्ञान नहीं है पर ये तो प्रोफेसर निकले और अनुरूद्धाचार्य का टेस्ट लिया और फेल भी कर दिया..!'
एक अन्य यूजर ने लिखा है कि, 'अनिरुद्धाचार्य बाबा जी controversial नहीं हैं,,,सुल्झे हुए बाबा जी से किसी opponent party के नेता को नहीं उलझना चाहिए,,,अनिरूध्दाचार्य बाबा हमेशा अपना कथा करते हैं , Comedy करते हैं , लोगों को हँसाते हैं... इंसान सही है।'









Click it and Unblock the Notifications