आकाश अंबानी और श्लोका ने अपनी बेटी के नाम का किया खुलासा, संस्कृत भाषा में नाम देने पर हो रही तारीफ
Akash Ambani Daughter Name: मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने 31 मई बेटी को जन्म दिया था। उसके बाद उन्होंने 9 जून को बेटी का नामाकरण कर दिया।
देश के सबसे धनी उद्योगपति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है। दोनों ने अपनी बेटी का नाम भारतीय परंपरा के अनुसार रखा है जिसका हर कोई तारीफ कर रहा है। दोनों ने धर्म से जुड़ा नाम रखा है। दरअसल, दोनों ने अपनी सुपुत्री का नाम 'वेदा आकाश अंबानी' रखा है। जो भी इस नाम को सुन रहा है वह तारीफ करते नहीं थक रहा।
क्या है वेदा का अर्थ
वेदा संस्कृत से जुड़ा नाम है। वेदा का मतलब होता है ज्ञान से भरा हुआ इंसान। यानी देखा जाए तो वेदा धार्मिक शब्द वेद भी जुड़ा हुआ है। आधिकारिक बयान में कहा गया भगवान कृष्ण की कृपा और धीरूभाई और कोकिलाबेन अंबानी के आशीर्वाद से, पृथ्वी अपनी छोटी बहन, वेदा आकाश अंबानी के जन्म की घोषणा करते हुए रोमांचित है। परिवार के सभी लोग बेहद खुश हैं।

कार्ड के जरिए की नाम की घोषणा
पिंक कलर के कार्ड के जरिए आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने अपनी प्यारी बेटी का नाम रखा। इस कार्ड पर परिवार के अन्य सभी सदस्यों का नाम भी लिखा हुआ था। इसके अलावा सुंदर फ्लोरल-प्रिंट और कमल पर सो रही एक छोटी एनिमेटेड बच्ची को भी कार्ड पर लगाया गया। बता दें कि वेद और श्लोका (श्लोक) नाम का आपस में संबंध है। दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। यानी नाम रखते वक्त भारतीय परंपरा का काफी ख्याल रखा गया।
श्लोका ने 31 मई को बेटी को जन्म दिया था
बता दें कि आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने 31 मई को बेटी को जन्म दिया था। बेटी के आगमन से अंबानी परिवार में खुशी का माहौल है। इससे पहले 10 दिसंबर 2020 को श्लोका और आकाश पहली बार माता पिता बने थे। उनके यहां बेटे पृथ्वी अंबानी का जन्म हुआ। वहीं, अब बेटी के आगमन से भाई बहन की जोड़ी पूरी हो गई।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications