राकेश झुनझुनवाला की Akasa Air को मिला लाइसेंस, जानिए कब से शुरू होंगी फ्लाइट्स

नई दिल्ली, 07 जुलाई: शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली एयरलाइन 'अकासा एयर' को डॉयरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) से हरी झंडी मिल गई है। डीजीसीए ने अकासा को उड़ान भरने का लाइसेंस दे दिया है। ऑपरेशन सर्टिफिकेट मिलने के बाद अकासा के इस महीने के आखिर तक कॉमर्शियल उड़ान शुरू होने की उम्मीद है। बता दें कि, राकेश झुनझुनवाला की अकासा एयरलाइन के लिए पहला रूट घरेलू होगा।

 Akasa Air has got the aviation regulators permission to start commercial flights Rakesh Jhunjhunwala

डीजीसीए से ऑपरेशन सर्टिफिकेट मिलने के बाद अकासा एयर ने ट्वीट कर लिखा कि, हमें अपने एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट (एओसी) की प्राप्ति की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो हमें बिक्री के लिए अपनी उड़ानें खोलने और वाणिज्यिक संचालन की शुरुआत करने में सक्षम बनाता है। एओसी एक नई एयरलाइन को वाणिज्यिक हवाई परिवहन संचालन करने की अनुमति देता है।

माना जा रहा है कि अकासा एयर जुलाई के आखिरी सप्ताह तक अपनी पहली कॉमर्शियल उड़ान शुरू कर देगी। वहीं, 15 जुलाई के बाद एयरलाइन में टिकट की बुकिंग शुरू होने की उम्मीद है। अकासा एयर देश में बहुत कम कीमत पर (अल्ट्रा लो कॉस्ट) फ्लाइट सर्विस शुरू करने का दावा कर रही है। हाल ही में अकासा एयर ने अपने कर्मचारियों की ड्रेस के बारे में जानकारी दी थी। कंपनी ने बताया था कि Akasa Air पहली भारतीय एयरलाइन है जिसने कस्टम ट्राउजर्स, जैकेट्स और स्नीकर्स को अपने यूनीफॉर्म में शामिल किया है।

अकासा एयर के सीईओ विनय दुबे ने कहा था कि, पॉइंट-टू-पॉइंट सेवाओं पर ध्यान देने के साथ ही इस एयरलाइन की उड़ान घरेलू होगी। इसके बाद 2023 की दूसरी छमाही में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू की जा सकती हैं। अकासा का नेटवर्क भारतीय मेट्रो शहरों से टियर टू और टियर थ्री शहरों के लिए उड़ानों पर ध्यान केंद्रित करेगा।

एयरलाइन ने 72 बोइंग 737 मैक्स जेट के ऑर्डर दिए थे। इसकी कीमत लगभग 9 अरब डॉलर के आसपास है। अकासा एयर ने बोइंग के दो मॉडल के लिए ऑर्डर दिया है। इसके अलावा एयरलाइन की योजना अगले पांच सालों में 72 विमानों का बेड़ा खड़ा करने की है। परिचालन शुरू होने के पहले 12 महीनों में उसकी योजना 18 विमानों का बेड़ा तैयार करने की है। और उसके बाद हर साल एयरलाइन 12-14 विमानों को जोड़ती जाएगी। अकासा का दिल्ली में अपना एक पायलट प्रशिक्षण केंद्र है और केबिन क्रू के शीर्ष पर वाणिज्यिक सेवाओं की शुरुआत की तैयारी के लिए 100 से अधिक पायलटों को काम पर रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+