अकासा एयर की फ्लाइट में बिगड़ी यात्री की तबीयत, भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग,फिर ना बच सकी जान

वाराणसी से मुंबई जा रही अकासा एयर की एक फ्लाइट को गुरुवार को एक यात्री के बीमार होने के बाद गुरुवार को भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। हालांकि बाद में अस्पताल में बीमार यात्री की मौत हो गई।

आधिकारिक बयान के अनुसार, अकासा एयर की क्यूपी 1492 उड़ान संख्या 15 अगस्त को 172 यात्रियों को लेकर वाराणसी से मुंबई के लिए उड़ान भर रही थी। इसी बीच एक यात्री को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर आपात स्थिति में विमान को डायवर्ट कर भोपाल में उतारना पड़ा।

Akasa Air plane

केबिन क्रू और विमान में मौजूद डॉक्टर द्वारा तुरंत सहायता प्रदान करने के बावजूद यात्री को डॉक्टरों द्वारा जांच करने पर मृत घोषित कर दिया गया। यह घटना अकासा एयर की उड़ान QP1492 पर हुई, जो 15 अगस्त 2024 को वाराणसी से मुंबई जा रही थी।

एयरलाइन ने कहा, 'हमारी संवेदनाएं मृतक यात्री के रिश्तेदारों और प्रियजनों के साथ हैं। हम इस आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए अपने केबिन क्रू और सहायक डॉक्टर के प्रयासों की सराहना करते हैं। एयरलाइन ने मृत यात्री के परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

हवाई अड्डे के निदेशक रामजी अवस्थी ने बताया कि, चिकित्सा आपात स्थिति के चलते विमान दोपहर 11:40 बजे भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे पर उतरा। यात्री को गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+