विपक्ष के बाद अब बीजेपी के सहयोगी दल ने ही उठाए EVM पर सवाल

चंडीगढ़। ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर विपक्षी पार्टियां पिछले कुछ चुनावों से चुनाव आयोग पर आरोप लगाती रही हैं। अब खुद बीजेपी की सहयोगी पार्टी ने ईवीएम की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 28 मई को पंजाब के शाहकोट विधानसभा सीट पर मतदान हुआ था। आज हुई मतगणना में कांग्रेस के हरदेव सिंह लाडी ने अकाली दल के नायब सिंह को 38000 वोटों से हराया। इसी बीच अकाली दल के प्रत्याशी ने ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत की है।

akali dal

शाहकोट विधानसभा सीट पर अकाली दल के प्रत्याशी नायब सिंह कोहर ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए मुझे लगता है कि ईवीएम से साथ छेड़छाड़ की गई है। मैं इसकी शिकायत करुंगा। 43 डिग्री तापमान और भीषण गर्मी के बावजूद सोमवार को शाहकोट विधानसभा उपचुनाव में जमकर वोटिंग हुई थी।

काउंटिंग में पहले 12 राउंड में कांग्रेस के हरदेव सिंह लाडी 30 हजार से अध‍िक वोटों से बढ़त बना ली थी। फरवरी में अकाली दल के विधायक अजीत सिंह कोहर के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। पूर्व मंत्री अजीत सिंह कोहर इस सीट से पांच बार चुने गए थे। उनके बेटे नायब सिंह कोहर को अकाली दल ने चुनावी मैदान में उतारा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+