पूर्व रक्षा मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने
भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। गौर करने वाली बात यह है कि एके एंटनी कांग्रेस के शीर्ष नेताओं में शुमार है, ऐसे में उनके बेटे को भाजपा का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने की वजह से वह चर्चा में आ गए हैं।
भाजपा ने मंगलवार को दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रमुख मनजिंदर सिंह सिरसा को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नट्टा ने सिरसा को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और अनिल एंटनी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है।

बता दें कि अनिल एंटनी पहले कांग्रेस पार्टी में थे, वह हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। अनिल एंटनी भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई मौकों पर तारीफ कर चुके हैं। ऐसे में उनकी भूमिका पार्टी के भीतर काफी अहम रहने वाली है।
केरल में भारतीय जनता पार्टी अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक उसे यहां कुछ खास सफलता हाथ नहीं लगी है। केरल एके एंटनी और अनिल एंटनी का गृह राज्य है, ऐसे में पार्टी को उम्मीद है कि यहां पार्टी की स्थिति बेहतर होगी।












Click it and Unblock the Notifications