अजित पवार की सांसद पत्नी सुनेत्रा पवार को मिला लुटियंस का ये ऑलीशान बंगला, जानें क्यों हो रही इसकी चर्चा
Sunetra Pawar Lutyens bungalow number 7: राज्यसभा सांसद बनीं सुनेत्रा पवार को दिल्ली 11 जनपथ पर स्थित लुटिंयंस का एक आलीशान बंगला आवंटित किया गया है। जिसके बाद लुटिंयस का बंगला खूब चर्चा में हैं। पहली बार सांसद बनते ही महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को ये बड़ा बंगला मिल गया है।
राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को ये बंगला मिलने के बाद ये इसलिए चर्चा में है क्योंकि पहली बार सांसद बनने वालों में लुटियंस के टाइप 7 बंगले के जैसा बड़ा और प्रतिष्ठित आवास मिलना असामान्य है। आइए जानते हैं कि क्यों ये बंगला इतना खास है।

बता दें लोकसभा चुनाव में बारामती से सुनेत्रा पवार ने अजित पवार गुट वाली शिवसेना से अपनी नंद और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के खिलाफा चुनाव लड़ा था। भाभी-नंद की चुनावी टक्कर में नंद सुप्रिया सुले से भाभी सुनेत्रा पवार हार गई थी। जिसके बाद राज्यसभा चुनाव में सुनेत्रा पवार सांसद चुनी गई और पहली बार सांसद बनते ही उन्हें लुटियंस का ये वीवीआईपी बंगला आवंटित कर दिया गया है।
जानें कौन दिग्गज सांसद बनें सुप्रिया सुले के पड़ोसी?
सुनेत्रा पवार के ये मिलना इसलिए और भी दिलचस्प हो गया है कि क्योंकि उनके इस बंगले के बगल के बंगले में उनके चाचा ससुर राज्यसभा सांसद शरद पवार का बंगला है। शरद पवार अपनी बेटी और बारामती की सांसद सुप्रिया सुले के साथ 6 जनपथ स्थित बंगले में रहते हैं।
क्यों बहुत खास है ये बंगला?
बता दें लुटिंयस का ये बंगला इसलिए खास है क्योंकि सुनेत्रा पवार भारत की नामी राजनीतिक हस्तियां बन गई हैं। लुटिंयस के 7 नंबर बंगले के पास कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी, भाजपा अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का बंगला भी है।
अजित पवार का चुनाव जीतते ही बढ़ा पॉवर?
सुनेत्रा पवार को यह बंगला सौंपना उनके पति अजित पवार के महाराष्ट्र की राजनीति में बढ़ते प्रभाव के कारण है। याद रहे। नवंबर 2024 को हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद छठी बार उपमुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला है। उनके नेतृत्व में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने विधानसभा चुनावों में 41 सीटें हासिल कीं, जिससे उनकी स्थिति और मजबूत हुई। सुनेत्रा का राज्यसभा में प्रवेश और उसके बाद उन्हें बंगला आवंटित किया जाना, पवार परिवार के बढ़ते प्रभाव का सबूत है।
बता दें सुनेत्रा को खुद बारामती में सुले के खिलाफ डेढ़ लाख से अधिक वोटों से हार का सामना करना पड़ा। फिर भी, उनके पति अजित पवार ने बारामती में अपना गढ़ बनाए रखा और विधानसभा सीट जीत ली।












Click it and Unblock the Notifications