अजित पवार या जयंत पाटिल, कौन है NCP विधायक दल का नेता?, BJP ने दिया ये जवाब
मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी उठापटक जारी है, महाराष्ट्र विधानसभा के सचिव के मुताबिक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने जयंत पाटिल को विधायक दल का नेता बनाया है, विधानसभा सचिव राजेंद्र भागवत ने कहा कि हमें जो पत्र मिला है उसमें विधायक दल के नेता जयंत पाटिल हैं, हालांकि इस पर अंतिम फैसला स्पीकर का होगा, जो कि अभी हुआ नहीं है, अगर ये सही है तो एनसीपी के पत्र के आधार पर अब विधानसभा में एनसीपी विधायक दल के नेता जयंत पाटिल होंगे और उनका व्हीप ही अंतिम होगा।
हमारे लिए अजित पवार NCP के नेता: BJP
जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता आशीष शेलार ने कहा है कि हमने कन्फर्म किया है, अजित पवार सदन में एनसीपी के नेता हैं और उनका ही विप मान्य होगा। बीजेपी नेता आशीष शेल्लार ने कहा है कि वह अभी भी मानते हैं कि अजित पवार ही एनसीपी के नेता हैं. ये उस आधार पर है जो चिट्ठी उन्होंने राज्यपाल को दी थी. उन्होंने कहा कि जयंत पाटिल ने जो दावा किया है वह सिर्फ एक जवाब है।

शरद पवार ने बागी अजित के लिए कही ये बात
हालांकि इसके एक दिन पहले होटल ग्रैंड हयात में परेड में विधायकों को संबोधित करते हुए शरद पवार ने अपने बागी भतीजे अजित पवार को लेकर कहा कि उनके पास ना तो व्हिप जारी करने का अधिकार है और ना ही वह एनसीपी के किसी सदस्य को सस्पेंड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र गोवा या मणिपुर नहीं है, हम उन्हें सबक सिखाएंगे।

शरद पवार ने ली है व्यक्तिगत जिम्मेदारी
विधायकों को शरद पवार ने इस बात का भी आश्वासन दिया है कि उनके भतीजे अजित पवार के पास व्हिप जारी करने का अधिकार नहीं है और वह ना ही किसी विधायक को सस्पेंड कर सकते हैं। अगर वह ऐसा करते हैं तो मैं इस बात की व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदारी लूंगा। उन्होंने कहा कि नए विधायकों के बीच यह भ्रम फैलाया गया कि अजित पवार जिन्हें विधायक दल का नेता चुना गया था उनके पास व्हिप जारी करने का अधिकार है।
फडणवीस सरकार को SC से बड़ा झटका
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र मामले में बड़ा फैसला सुनाया है, देवेंद्र फडणवीस की सरकार को कल यानी बुधवार शाम पांच बजे तक बहुमत साबित करना होगा, महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराया जाएगा, जिसका लाइव प्रसारण होगा।












Click it and Unblock the Notifications