सिर्फ Ajit Pawar ही नहीं, देश के इन 12 दिग्गजों की मौत भी प्लेन क्रैश में, कौन थे वो और किस हादसे में गई जान?

India Leaders Died In Plane Crash: महाराष्ट्र के बारामती के पास हुए भीषण विमान हादसे में 28 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और NCP नेता अजित पवार का निधन हो गया है। (Ajit Pawar Plane Crash) अजित पवार एक निजी चार्टर्ड विमान से मुंबई से बारामती जा रहे थे, जहां उन्हें चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था। लैंडिंग की कोशिश के दौरान विमान हादसे का शिकार हो गया, आग लग गई और विमान पूरी तरह जल गया। इस दुखद घटना के बाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले दिग्गजों के नाम फिर से चर्चा में आ गए हैं।

अजित पवार का नाम अब उस दुखद सूची में जुड़ गया है, जिसमें भारत के कई बड़े राजनीतिक चेहरों की मौत आसमान में हुए हादसों में हुई। इससे पहले भी विमान और हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं ने देश को कई दिग्गज नेताओं से छीन लिया। ऐसे में आइए इससे पहले कौन से 12 दिग्गजों की मौत प्लेन क्रैश में हुई।

India Leaders Died In Plane Crash

1️⃣विजय रूपाणी: 12 जून 2025 को प्लेन क्रैश हुआ (Vijay Rupani)

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रहे थे। बताया जाता है कि एयर इंडिया का विमान उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार 242 लोगों में से सिर्फ एक यात्री के बचने की बात सामने आई, जबकि विजय रूपाणी समेत बाकी यात्रियों की मौत हो गई। वे अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे।

2️⃣वाई एस राजशेखर रेड्डी: 2 सितंबर 2009 को हेलिकॉप्टर हादसा (Y S Rajasekhara Reddy)

आंध्र प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे, लेकिन उनका हेलिकॉप्टर रास्ते में लापता हो गया। अगले दिन पहाड़ियों में उसका मलबा मिला। यह हादसा देश की राजनीति के सबसे दर्दनाक हादसों में गिना जाता है।

3️⃣जी एम सी बालयोगी: 3 मार्च 2002 को हेलिकॉप्टर क्रैश (G M C Balayogi)

लोकसभा के तत्कालीन स्पीकर जी एम सी बालयोगी की मौत आंध्र प्रदेश में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में हुई। उनका जाना संसद और लोकतंत्र के लिए बड़ा झटका माना गया।

4️⃣माधवराव सिंधिया: 30 सितंबर 2021 को हादसा (Madhavrao Scindia)

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधवराव सिंधिया उत्तर प्रदेश में एक सभा के लिए जा रहे थे, तभी उनका हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में उनके साथ मौजूद सभी लोगों की मौत की खबर आई।

5️⃣संजय गांधी: 23 जून 1970 को विमान दुर्घटना (Sanjay Gandhi)

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुत्र संजय गांधी को विमान उड़ाने का शौक था। दिल्ली में अभ्यास उड़ान के दौरान उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

6️⃣ओम प्रकाश जिंदल: 31 मार्च 2005 को हेलिकॉप्टर क्रैश (O P Jindal)

हरियाणा के मंत्री और उद्योगपति ओम प्रकाश जिंदल की मौत दिल्ली से चंडीगढ़ जाते वक्त सहारनपुर के पास हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुई।

7️⃣जनरल बिपिन रावत: 8 दिसंबर 2021 को हादसा (Bipin Rawat)

भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत तमिलनाडु के कुन्नूर के पास हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद हुए। इस दुर्घटना में उनकी पत्नी समेत कई अन्य सैन्य अधिकारी भी मारे गए।

8️⃣डोरजी खांडू: 30 अप्रैल 2011 को हेलिकॉप्टर क्रैश (Dorjee Khandu)

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री डोरजी खांडू का हेलिकॉप्टर खराब मौसम में उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कई दिनों की तलाश के बाद उनका शव मिला।

9️⃣एन वी एन सोमु: 14 नवंबर 1997 को हादसा (N V N Somu)

डीएमके सांसद और रक्षा राज्य मंत्री एन वी एन सोमु की अरुणाचल प्रदेश में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हुई।

🔟सुरेंद्र नाथ: 1994 में प्लेन क्रैश (Surendra Nath)

पंजाब के राज्यपाल रहे सुरेंद्र नाथ की 1994 में हिमाचल प्रदेश के मंडी क्षेत्र में हुए विमान हादसे में जान चली गई।

11. मोहन कुमारमंगलम: 1973 में विमान दुर्घटना (Mohan Kumaramangalam)

केंद्रीय मंत्री मोहन कुमारमंगलम की मौत इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 440 के क्रैश में हुई, जिसे देश के बड़े विमान हादसों में गिना जाता है।

12. बलवंतराय गोपालजी मेहता: 1965 में विमान गिराया गया (Balwantrai Gopalji Mehta)

गुजरात के दूसरे मुख्यमंत्री बलवंतराय मेहता का विमान 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान मार गिराया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+