पीएम मोदी को मिली जानकारी, 100 आतंकी एलओसी पार करने को तैयार

नई दिल्‍ली। राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोवाल ने एक रिपोर्ट तैयार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी है। इस रिपोर्ट में एनएसए ने पीएम मोदी को जानकारी दी है कि करीब 100 आतंकी ऐसे हैं जो एलओसी के उस पार भारत पर किसी बड़े हमले की फिराक में बैठे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह रिपोर्ट राष्‍ट्रीय सुरक्षा के लिए बुलाई गई कैबिनेट की मीटिंग में सौंपी गई हैं।

ajit-doval-nsa-pm-modi.jpg

एक हफ्ते में दूसरी मीटिंग

सूत्रों की ओर से डोवाल ने पीएम मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह को बताया है कि इंटलीजेंस एजेंसी की ओर से जानकारी इकट्ठा की गई है और इसमें इस बात की पुष्टि हुई है। आपको बता दें कि एलओसी पार आतंकियों के सात ठिकानों को निशाना बनाने के बाद एक हफ्ते के अंदर यह सुरक्षा मामलों पर कैबिनेट की दूसरी मीटिंग है।

रक्षा और विदेश मंत्री भी शामिल

इस मीटिंग में गृह मंत्रालय के अलावा विदेश और रक्षा मंत्रियों ने भी शिरकत की थी। मीटिंग में जानकारी दी गई कि भारत की कार्रवाई के बाद पाक की सेना एलओसी पर मौजूद आतंकी कैंपों की सुरक्षा में लगी है। सूत्रों के मुताबिक करीब एक दर्जन आतंकी कैंपों की पहचान भारत ने की है।

सर्दियों से पहले घुसपैठ कर सकते हैं आतंकी

इंटलीजेंस एजेंसियां और सेना इस बात से चिंतित है कि सर्दियों के शुरू होने से पहले पाक आतंकियों को नए हमले करने के लिए भारत में घुसपैठ कराने की कोशिशें करेगा। घाटी में जारी तनाव के बीच सुरक्षाबलों को निशाना बनाया जा सकता है। देश भर में सर्जिकल स्‍ट्राइक्‍स के बाद सुरक्षा व्‍यवस्‍था को कड़ा कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+