Ajit Doval: जब भारत के जेम्स बॉन्ड अजित डोभाल को पाकिस्तान में पकड़ लिया गया, पढ़िए रोचक किस्सा
Ajit Doval: अजित डोभाल एक बार फिर से भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किए गए हैं। जबकि रिटायर्ड आईएएस अधिकारी पीके मिश्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।
डोभाल की नियुक्ति को लेकर जो लेटर जारी किया गया है उसमे कहा गया है कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल तक डोभाल का भी कार्यकाल रहेगा। डोभाल को एनएसए के कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा। अजित डोभाल को भारत का जेम्स बॉन्ड कहा जाता है। उन्होंने कई अहम मिशन में बड़ी भूमिका निभाई है।

7 साल पाक में दी सेवा
अजित डोभाल बतौर जासूस लंबे समय तक कार्य कर चुके हैं। उन्होंने पाकिस्तान में सात साल तक अपनी सेवाएं दी हैं। पाकिस्तान में अपने कार्यकाल के दौरान एक दिलचस्प वाकये को कुछ साल पहले खुद अजित डोभाल ने साझा किया था। उन्होंने बताया था कि कैसे उन्हें एक मौलाना जैसे दिखने वाले व्यक्ति ने पकड़ लिया और कमरे में बंद कर दिया था।
मुस्लिम व्यक्ति ने पकड़ लिया
इस वाकये को साझा करते हुए अजित डोभाल ने कहा कि लाहौर के अंदर बड़ी भारी औलिया की एक मजार है, जिसपर बहुत सारे लोग आते हैं। मैं पाकिस्तान में रहता था, वहां अधिकतर मुस्लिम हैं, तो मैं उनके ही बीच रहता था। एक बार मैं उस मजार की ओर से गुजर रहा था।
उस वक्त वहां एक व्यक्ति कोने में बैठा था, उसका व्यक्तित्व काफी आकर्षक था। उसकी बड़ी लंबी सफेद दाढ़ी थी। उसने मुझे बुलाया। उसने कहा कि तुम हिंदू हो, मैंने कहा नहीं। उसने कहा कि मेरे साथ आओ, मैं उसके साथ चला गया। वह दो-चार गलियों से होते हुए मुझे एक कमरे में ले गया और उसने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया।
पता चल गया कि मैं हिंदू हूं
उसने कहा देखो तुम हिंदू हो। मैंने उनसे कहा कि आप ऐसा क्यों कह रहे हैं तो उसने मुझसे कहा कि देखिए आपके कान छिदे हुए हैं। अजित डोभाल ने कहा कि जहां का मैं रहने वाला हूं, वहां कर्णभेदन यानि कान छेदने की प्रथा है।
डोभाल ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि मैंने उस व्यक्ति ने मुझसे जब कहा कि मैं हिंदू हूं तो मैंने उससे कहा कि हमारे यहां यह प्रथा थी, लेकिन मैं बाद में मुस्लिम में कंवर्ट हो गया था। लेकिन उस व्यक्ति ने कहा कि तुम बाद में भी कंवर्ट नहीं हुए हो।
उसने कहा कि अपने कान की प्लास्टिक सर्जरी करा लो, इस तरह से घूमना ठीक नहीं है। मैंने करवा ली, लेकिन अभी भी दिखाई देती है, लेकिन अब यह कम दिखाई देती है।
पाकिस्तानी व्यक्ति भी निकला हिंदू
अजित डोभाल ने बताया कि उस व्यक्ति ने मुझसे कहा कि मैंने आपसे इसलिए यह बात कही है क्योंकि मैं भी हिंदू हूं। उसने कहा कि मेरे पूरे परिवार को इन लोगों ने मार दिया। मैं किसी तरह से यहां जिंदा हूं, किसी तरह से यहां अपने दिन काट रहा हूं। जब मैं आप लोगों को देखता हूं तो मुझे बहुत खुशी होती है।
मैंने भी अपना भेष बदला हुआ है। उसने एक आलमारी खोली, उसमे शिव जी और दुर्गा जी की मूर्ति रखी थी, उसने कहा कि मैं इनकी पूजा करता हूं। मस्जिद में लोग मुझे धार्मिक व्यक्ति के रूप में देखता हूं। यह एक छोटी सी घटना है, मेरे मन में कभी होता है कि मैं उनकी मदद कर पाता, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया ।












Click it and Unblock the Notifications