एजाज खान ने की पीएम मोदी और शाह की तारीफ, जानिए क्यों

नई दिल्ली। बिग बॉस फेम एक्टर एजाज खान ने फेसबुक पर लाइव होकर आतंकवाद के मुद्दे पर कांग्रेस को जमकर कोसा है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की जमकर तारीफ की है। फेसबुक पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एजाज कर रहे हैं कि हम लोगों को बीजेपी की तारीफ करनी चाहिए। शायद किसी ने यह नोटिस नहीं किया लेकिन मैंने नोटिस किया है। एजाज आगे कहते है कि अच्छे को अच्छा बोलो और बुरा को बुरा बोलो, यही हमारा काम है।

फेसबुक लाइव के जरिए एजाज ने कांग्रेस पर साधा निशाना

फेसबुक लाइव के जरिए एजाज ने कांग्रेस पर साधा निशाना

फेसबुक लाइव वीडियो में एजाज खान कहते हुए नजर आ रहे हैं कि कांग्रेस के शासन में जो मुसलमान 20-20 साल, 18-18 और 17 साल पहले जिनको आंतकवादी बताकर जेल में बंद किए गए थे उनको बीजेपी के शासन में और नरेंद्र मोदी जी के और अमित शाह के शासन में जेल से छोड़ा गया है। एजाज खान ने कहा कि उस बीजेपी का राज नहीं था, न ही नरेंद्र मोदी और न ही अमित शाह थे, तब इनको आतंकवादी बना के बिना किसी सबूत के कई लोगों को जेल में डाल दिया गया। अब बीजेपी के शासन में वे लोग छूट कर बाहर आ रहे हैं।

न्याय तो हमको कांग्रेस से मांगना चाहिए

न्याय तो हमको कांग्रेस से मांगना चाहिए

एजाज खान यही नहीं रूके, उन्होंने कहा कि ये प्वॉइंट आप लोगों ने नोटिस नहीं किया, तो ये जो खबर चल रही है कि इतने साल का न्याय, वो न्याय हम बीजेपी से नहीं मांग सकते, वो न्याय हमको कांग्रेस से मांगना है। जयपुर से पांच लोग छूटे, कश्मीर से तीन-चार लोग छूटे, अहमदाबाद से, राजस्थान से, जहां जहां से लोग छूटे हैं उनका न्याय अगर हम बीजेपी से मांगे तो ये ठीक नहीं होगा, उनका न्याय हमको मांगना है कांग्रेस से।

किसी को टारगेट नहीं करना है, अच्छे को अच्छा बोलना है

अंत में एजाज ने कहा कि देखो अच्छे को अच्छा बोलना है, एक ही चीज को टारगेट नहीं करना है। जो गलत है वो गलत है और जो सही है वो सही है। बता दें कि पिछले दिनों एजाज खान एक आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किए थे। उन पर दो अलग अलग समुदायों के बीच हिंसा भड़काने का आरोप था। हालांकि बाद में एक लाख रुपए के मुचलके पर कोर्ट ने उनको जमानत दे दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+