अतीक के बेटे असद के एनकाउंटर पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'अजय विष्ट' का दूसरा नाम 'मिस्टर ठोक दो'
अतीक अहमद का बेटा असद और उसका एक साथी यूपी एसटीएफ के साथ झांसी में एक मुठभेड़ के दौरान मारा गया। इस एनकाउंटर को लेकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सीएम योगी को निशाने पर लिया है।

Mahua Moitra against Asad Encouner: यूपी के वाराणसी में हुए उमेशपाल हत्याकांड में वांछित अतीक के बेटा असद अहमद और उसका एक साथी झांसी में एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया। यूपी पुलिस इस एनकाउंटर को लेकर एक बार फिर से विपक्षी दलों के नेताओं की ओर से सवाल उठने उठने लगे हैं। सपा प्रमुख व पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बाद टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने असद के एनकाउंटर को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ को सीधे निशाने पर लिया।
झांसी में असद के एनकाउंटर पर सीएम योगी को सीधे निशाने पर लेते हुए टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि यूपी में संवैधानिक अधिकारों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। राज्य में पूर्ण अराजकता, जंगल राज है, जिसके चलते मुठभेड़ और हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने अपने एक बयान में कहा, "मिस्टर अजय बिष्ट का दूसरा नाम 'मिस्टर ठोक दो' था.... इसलिए इस तरह की पूर्ण अराजकता, जंगल राज, मुठभेड़ हत्याएं उनके शासनकाल में फली-फूलीं और जारी हैं।"
झांसी में STF के साथ एनकाउंटर
उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अतीक अहमद के बेटे असद को यूपी एसटीएफ ने गुरुवार को झांसी में एक एनकाउंटर में मार गिराया। इस दौरान असद का साथी और हत्याकांड का अन्य आरोपी गुलाम भी मारा गया। यूपी के विशेष अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने
इस मुठभेड़ की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वांछित असद अहमद और गुलाम पर पांच-पांच लाख रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। एनकाउंटर करने वाली यूपी एसटीएफ की टीम का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक नवेंदु कुमार और विमल कुमार सिंह ने किया था। दोनों वांछितों की एनकाउंटर में गोली लगने से मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications