विधानसभा चुनाव हारने वाले अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह बन सकते हैं मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद अब कांग्रेस पार्टी का पूरा फोकस लोकसभा चुनाव में पर टिक गया है। यही वजह है कि पार्टी जल्द से जल्द नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर माथापच्ची में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर अर्जुन सिंह के बेटे और पार्टी के बड़े नेता अजय सिंह का नाम तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें अगला प्रदेश अध्यक्ष चुना जा सकता है। हालांकि इस पर आखिरी फैसला पार्टी आलाकमान की ओर से होगा।

कौन बनेगा मध्य प्रदेश कांग्रेस का अगला अध्यक्ष

कौन बनेगा मध्य प्रदेश कांग्रेस का अगला अध्यक्ष

मध्य प्रदेश में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सुगबुगाहट तब शुरू हुई जब मुख्यमंत्री कमलनाथ दिल्ली पहुंचे और पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और एके एंटनी से मुलाकात की। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से भी मुलाकात की है। इन मुलाकातों के दौर को देखते हुए ये तय माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष का नाम फाइनल हो सकता है। ऐसी चर्चा है कि चुरहट से विधानसभा चुनाव हारे पार्टी के नेता अजय सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

कमलनाथ ने अटकलों को किया खारिज

कमलनाथ ने अटकलों को किया खारिज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बताया कि फिलहाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नहीं बदला जा रहा है। कमलनाथ ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए अब बहुत कम समय बचा है, इसलिए संगठन में फिलहाल कोई फेरबदल नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरी हुआ तो कोई नयी व्यवस्था की जा सकती है और जिम्मेदारियां बांटी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि अभी पार्टी का पूरा ध्यान लोकसभा चुनाव पर है, पार्टी इसी को लेकर अपनी रणनीति बना रही है।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी आलाकमान लेगा फैसला

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी आलाकमान लेगा फैसला

बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश में कमलनाथ को प्रदेश अध्यक्ष बनाया और उनके साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए थे। अब कांग्रेस की प्रदेश में सरकार है और मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ मुख्यमंत्री हैं। ऐसे में कह जा रहा है कि सीएम बनने के बाद उनका संगठन पर ध्यान देना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में पार्टी हाईकमान जल्द ही प्रदेश में बड़े बदलाव का फैसला ले सकती है। हालांकि, पार्टी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पहलुओं पर मंथन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+