'क्या BJP भुगतान करेगी?', इनकम टैक्स विभाग ने काटे 65 करोड़ तो भड़के कांग्रेस नेता
Congress BJP News: आयकर विभाग (इनकम टैक्स) ने कांग्रेस को अलग-अलग बैंकों के खातों से 65 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित करने के लिए कहा है। कांग्रेस ने 65 करोड़ रुपये निकालने के फैसले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है।
आयकर विभाग के इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए कांग्रेस ने इस कदम पर सवाल उठाया है और दावा किया है कि राजनीतिक दल भारत में प्रत्यक्ष कर का भुगतान नहीं करते हैं।

कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि न तो बीजेपी और न ही कांग्रेस इनकम टैक्स भरती है, लेकिन फिर भी उनकी पार्टी को 210 करोड़ रुपये की टैक्स डिमांड का सामना करना पड़ रहा है।
अजय माकन ने पूछा- क्या बीजेपी टैक्स देती है?
अजय माकन ने कहा, "आयकर विभाग ने बैंकों को INC इंडिया, IYC और NSUI खातों से सरकार को 65 करोड़ रुपये, IYC और NSUI से 5 करोड़ रुपये, और INC से 60.25 करोड़ रुपये हस्तांतरित करने का आदेश दिया है। जो कि भाजपा सरकार का एक चिंताजनक कदम है।''
अजय माकन ने कहा, "क्या राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के लिए आयकर देना आम बात है? नहीं। अजय माकन ने पूछा, "क्या बीजेपी टैक्स देती है? नहीं, क्या बीजेपी भुगतान करेगी?"
अजय माकन ने आयकर विभाग की 210 करोड़ रुपये की मांग पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि यह एक अलोकतांत्रिक कृत्य है जो भारत की बहुदलीय प्रणाली के लिए खतरा है।












Click it and Unblock the Notifications