अजय जडेजा होंगे जामनगर शाही परिवार के उत्तराधिकारी, बेहद खास है इस परिवार का इतिहास

जाने-माने पूर्व क्रिकेटर अजय अब महाराज अजय जडेजा बनेंगे। जी हां, जामनगर राजघराने का उन्हें अगला उत्तराधिकारी चुना गया है। जाम साहब शत्रुशल्य सिंह महाराज ने आज सुबह इस ऐतिहासिक निर्णय की घोषणा की। गौर करने वाली बात है कि अजय जडेजा टीम इंडिया के स्टाइलिश बल्लेबाज थे, उन्होंने हाल ही में टी-20 विश्वकप में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के मेंटर की भूमिका निभाई थी।

अजय जडेजा की गाइडेंस में अफगानिस्तान की टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। अहम बात है कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड से उन्होंने कोई फीस भी नहीं ली थी, जिसकी वजह से उनकी काफी तारीफ हुई थी।

ajay jadeja

आज दशहरे के मौके पर शत्रुशल्य सिंह ने कहा कि दशहरा वह दिन है जब पांडवों ने 14 वर्ष का अज्ञातवास सफलतापूर्वक पूरा किया और विजय का अनुभव किया। मैं भी वैसी ही विजय महसूस कर रहा हूं।

अजय जडेजा ने मेरे उत्तराधिकारी और नवानगर का अगला जाम साहब बनना स्वीकार किया है, यह सचमुच जामनगर के लोगों के वरदान जैसा है। मैं जडेजा को इस जिम्मेदारी को स्वीकार करने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं।

जामनगर के राजघराने का इतिहास

जामनगर के राजघराने के इतिहास की बात करें तो जडेजा इसी वंश से आते हैं। जडेजा वंश के राजा जाम रावल से जुड़ा है। उन्होंने 1540 ईस्वी में नवनगर रियासत को स्थापित किया था। रंगमती और नागमती नदी के किनारे एक किला और महल के साथ उन्होंने देवी आशापुरा मंदिर बनवाया था।

बता दें कि जाम रावल के साथ 36 तरह के राजपूत कच्छ से जामनगर पहुंचे थे। जाम रावल खुद जाम हाला के वंशज थे, इसी वजह से इस क्षेत्र को हालार कहा जाता था। स्थानीय भाषा में जाम शब्द का अर्थ सरदार होता है। जाम साहब के खिताब का इस्तेमाल सबसे पहले जाम रावलजी जडेजा ने किया था।

शाही परिवार का क्रिकेट से रिश्ता

क्रिकेट के साथ जामनगर के शाही परिवार का पुराना नाता है। रणजी ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी का नाम जडेजा के रिश्तेदारों केएस रणजीत सिंह और केएस दलीप सिंह के नाम पर ही रखा गया है। इसी परिवार से अजय जडेजा का भी ताल्लुक है। उन्होंने 1992 से 2000 के बीच भारत के लिए क्रिकेट खेला।

इस दौरान 15 टेस्ट मैच 196 वनडे मैच उन्होंने खेला। इस दौरान 1996 के विश्वकप में भारत क्वार्टरफाइनल में पहुंचा था। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने भारत को जीत दिलाई थी। मैच में जडेजा ने 25 गेंद पर 45 रनों की पारी खेली थी। वकार यूनुस के दो ओवर में 40 रन बटोरे थे। अजय जडेजा बेहतरीन फील्डिंग के लिए जाने जाते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+