नोटबंदी पर अजय देवगन ने की जनता से ये खास अपील
अभिनेता अजय देवगन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बड़े फैसले की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने का फैसला लेना आसान नहीं होता।
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने मोदी सरकार के 500 और 1000 रुपये के नोट पर पाबंदी के ऐलान का स्वागत किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के फैसले की तारीफ करते हुए जनता से धैर्य रखने की अपील की है।

500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने पर बोले अजय देवगन
मोदी सरकार के 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने के ऐलान का देशभर में असर देखने को मिल रहा है। सरकार के इस फैसले से जनता को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सेलिब्रिटीज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
अभिनेता अजय देवगन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बड़े फैसले की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने का फैसला लेना आसान नहीं होता, इसके लिए दृढ़ निश्चय की जरूरत होती है।
अजय देवगन ने प्रधानमंत्री मोदी को इस फैसले के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का ये फैसला आने वाले वक्त में फायदेमंद होगा।
'सरकार के फैसले होगा आने वाले वक्त में फायदा'
हालांकि 500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने से जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे पर अजय देवगन कहा कि फिलहाल ये फैसला कठिन है। अजय देवगन ने देश की जनता से धैर्य रखने की अपील की है।
अजय देवगन ने कहा कि अभी हमारे पास 31 दिसंबर तक का समय है। लोगों को थोड़ा सा धैर्य रखने की जरूरत है। अपने पैसों को लेकर ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है।
बॉलीवुड अभिनेता ने कहा कि सरकार के इस फैसले से सभी लोग प्रभावित हैं। यहां तक मेरी फिल्म भी इस फैसले का शिकार बन रही है। लेकिन देश के हित के लिए हम इसे सहने के लिए तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications