'2024 के चुनाव में कांग्रेस नहीं जीतेगी', भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन की भविष्यवाणी
2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नहीं जीतेगी। यह कहना है ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल का। दरअसल, राहुल गांधी की 'भारत न्याय यात्रा' से पहले बदरुद्दीन ने कहा कि राहुल गांधी नेहरू परिवार के बेटे हैं। जब वह किसी जगह जाएंगे तो लोग वहां इकट्ठा हो जाएंगे और लोग उन्हें हीरो के रूप में देखेंगे। लेकिन, लोग उन्हें वोट नहीं देंगे। वह, कांग्रेस के लिए यह काम नहीं करेगा।
अजमल ने आगे कहा कि इससे पहले राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देश के 50 फीसदी हिस्से की यात्रा की थी। लेकिन, चुनाव में उन्हें जो नतीजे मिले, क्या उन्हें अपेक्षित नतीजे मिले?

'हेमंत सोरेन और केजरीवाल जाएंगे जेल'
अरविंद केजरीवाल को ईडी के नोटिस पर अजमल ने कहा कि पीएम मोदी झारखंड के हेमंत सोरेन और केजरीवाल को सलाखों के पीछे डालेंगे।
14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होगी राहुल की यात्रा
आपको बता दें कि, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होगी। यात्रा 14 राज्यों और 85 जिलों को कवर करेगी और 20 मार्च को समाप्त होगी। पार्टी की ओर से जारी रूट के मुताबिक, यात्रा उत्तर प्रदेश में सबसे लंबे वक्त तक रहेगी, जो 11 दिनों में 1,074 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र अमेठी, रायबरेली, वाराणसी और प्रयागराज से होकर गुजरेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा बसों और पैदल 6,713 किमी की दूरी तय करेगी। यात्रा 66 दिनों में 110 जिलों, 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी।












Click it and Unblock the Notifications