'ऐसी दीवानगी...' के लीड स्‍टार्स ने छोड़ा शो, निर्माताओं पर लगाया जानवरों जैसा काम करवाने का आरोप

मुंबई। एक बार फिर से ग्लैमर की दुनिया का काला सच लोगों के सामने आया है, जिसने लोगों को अंदर तक हिला कर रख दिया है। लोगों की जिंदगी में खाने -पीने की तरह से शामिल हुए डेली सोप के सितारों ने टीवी जगत का एक घिनौना सच लोगों के समक्ष पेश किया है। हम यहां बात कर रहे हैं जी टीवी के चर्चित शो 'ऐसी दिवानगी देखी नहीं' की, जिनके लीड एक्टर्स ने शो को इसलिए छोड़ दिया क्योंकि शो के निर्माताओं ने उनसे जानवरों की तरह काम करवाया।

 प्रणव मिश्रा और ज्योति शर्मा

प्रणव मिश्रा और ज्योति शर्मा

इस शो के लीड स्टार्स प्रणव मिश्रा और ज्योति शर्मा ने एक साथ 'अमानवीय व्यवहार और कामकाजी परिस्थितियों' के मद्देनजर शो को बॉय-बॉय कर दिया है और दोनों ने ही इस बारे में मीडिया में बयान भी दिया है।

से 18-18 घंटे काम करवाते हैं निर्माता...

से 18-18 घंटे काम करवाते हैं निर्माता...

दोनों ने बाम्बे टाइम्स से बात करते हुए कहा है कि शो पर निर्माता उन दोनों से 18-18 घंटे काम करवाते थे और इस दौरान वो घंटों भूखे और प्यासे रहते थे। हमारा लगातार शोषण किया जा रहा था लेकिन अब हमारी तबियत जवाब दे चुकी है इसलिए हम शो से अलग हो गए हैं।

 लीड अभिनेत्री ज्योति ने निर्माताओं पर लगाया आरोप

लीड अभिनेत्री ज्योति ने निर्माताओं पर लगाया आरोप

शो की लीड अभिनेत्री ज्योति ने बताया कि सेट पर सुरक्षा का भी बुरा हाल था, कई बार वो सेट पर घायल हो चुकी हैं, एक बार उन्हें चोट भी आई थी, तब डॉक्टर ने उन्हें रेस्ट करने की सलाह दी थी लेकिन निर्माताओं की जिद के आगे उन्हें दूसरे दिन ही काम पर लौटना पड़ा। शूटिंग में बढ़ाए गए घंटों के दौरान भोजन, पानी और चाय तक की व्यवस्था नहीं की जाती है।

सितारों संग जानवरों जैसा बर्ताव

सितारों संग जानवरों जैसा बर्ताव

शो के हीरो प्रणव मिश्रा ने भी बोला कि नियम के अनुसार शो के बीच में कम से कम 12 घंटे का ब्रेक होता है लेकिन हमारे शो वाले उसे भी नहीं मानते थे, हमने लगातार शूटिंग की है, कभी-कभी तो हमें मात्र 4-5 घंटे का ही ब्रेक मिला है।

हमसे शोषण बर्दाश्त नहीं हो रहा....

हमसे शोषण बर्दाश्त नहीं हो रहा....

प्रणव और ज्योति दोनों ने कहा कि हम लगातार स्ट्रेस झेल रहे थे लेकिन अब हम नहीं झेल पा रहे हैं, हमने डॉक्टर्स की मदद ली तो डॉक्टर्स ने हमें आराम करने की सलाह दी है, इसलिए हमने शो छोड़ने का फैसला कर लिया, अब हमसे हमारा शोषण बर्दाश्त नहीं हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+