फ्रांस राष्ट्रपति के साथ लंच करेंगे शाहरुख-ऐश्वर्या-काल्कि और आदित्य
नई दिल्ली। देश के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा होलांद आज गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के बाद हमारे देश के दिगगज फिल्मी सितारों शाहरूख खान, ऐश्वर्या राय, आदित्य चोपड़ा और काल्कि कोचलिन के साथ लंच करेंगे।
यह आयोजन दिल्ली में प्राइवेट पार्टी फ्रांसीसी एम्बेसडर रिचिएर की ओर से आयोजित किया गया है। इस दौरान फ्रांसिसी राष्ट्रपति फिल्मों के बारें में विचार-विमर्श करेंगे।
क्यों बुलाया गया है?

- शाहरूख खान को साल 2012 में फ्रांस ने 'नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स' सम्मान और साल 2014 में सर्वोच्च फ्रेंच सिविलियन अवॉर्ड 'लीजन ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया गया है।
- ऐश्वर्या राय पिछले दस सालों से फ्रांस में होने वाले कांस फिल्म फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण रही हैं।
- तो वहीं काल्कि कोचलिन मूल रूप से फ्रांस की ही निवासी हैं।
- निर्माता आदित्य चोपड़ा भी शूटिंग के लिए फ्रांस का समर्थन कर चुके हैं इस कारण वो भी इस लंच का हिस्सा बने हैं।
- इसके अलावा और भी फिल्म जगत के कई दिग्गजों को लंच में आमंत्रित किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications