ज्योतिषी ने की भविष्यवाणी, अभिषेक-ऐश्वर्या की बेटी आराध्या बनेंगी प्रधानमंत्री, लेकिन....

मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्मों के शहंशाह हैं,लाखों दिलों पर राज करते हैं, लेकिन अमिताभ को राजनीति रास नहीं। अमिताभ का ये अधूरा सपना अब उनकी पोती आराध्या पूरा करेंगी। आराध्या एक दिन देश की प्रधानमंत्री बनेंगी। ये हम नहीं बल्कि ये भविष्यवाणी हैदराबाद के एक ज्योतिषी ने की है। हैदराबाद के ज्योतिषी की भविष्यवाणी के मुताबिक अमिताभ बच्चन की पोती और ऐश्वर्या और अभिषेक की बेटी आराध्या पॉलिटिक्स में ऊंचाईयों को छूएगी और प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठेगी।

 आराध्या बनेंगी देश की प्रधानमंत्री

आराध्या बनेंगी देश की प्रधानमंत्री

हैदराबाद के ज्योतिष डी ज्ञानेश्वर ने रविवार को मीडिया कॉन्फ्रेंस कर भविष्यवाणी की। डी ज्ञानेश्वर ने साल 2018 के लिए अपनी नई भविष्यवाणियों की घोषणा की। ज्ञानेश्वर ने दावा किया कि अमिताभ की पोती आराध्या देश की प्रधानमंत्री बन सकती है। हालांकि इसके लिए बच्चन परिवार को कुछ सुझाव भी दिए गए। उन्होंने कहा है कि अगर उनके द्वारा बताए गए उपायों को किया जाए तो आराध्या जरूर प्रधानमंत्री बनेंगी।

 बदलना होगा आराध्या को अपना नाम

बदलना होगा आराध्या को अपना नाम

ज्योतिष डी ज्ञानेश्वर ने कहा कि अगर भविष्य में आराध्या को देश का प्रधानमंत्री बनना है तो उन्हें अपना नाम बदला होगा। उन्होंने आराध्या का नया नाम भी सुझाया और कहा कि अगर आराध्या का नाम बदलकर रोहिणी कर दिया गया तो वो प्रधानमंत्री बन सकती हैं। आपको बता दें कि साल 1989 में अमिताभ बच्चन कांग्रेस पार्टी की टिकट पर इलाहाबाद से लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं, लेकिन उन्हें राजनीति पसंद नहीं आई और बाद में उन्होंने राजनीति छोड़ दी थी।

 भविष्यवाणी सच साबित होने का दावा

भविष्यवाणी सच साबित होने का दावा

ज्योतिष ज्ञानेश्वर ने कहा कि उनकी भविष्यवाणियां पहले भी सच साबित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि चिरंजीवी और रजनीकांत राजनीति में प्रवेश करेंगे, इसके बारे में उन्होंने पहले ही भविष्यवाणी की थी। उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि 2009 में कांग्रेस की सरकार बनेगी जो साबित हुआ था।

 रजनीकांत बनेंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री

रजनीकांत बनेंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री

ज्योतिष ज्ञानेश्वर ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप दोबारा चुनाव जीतेंगे। वहीं उन्होंने ये भी दावा किया कि रजनीकांत तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पद पर बैठेंगे। इतना ही नहीं उनकी भविष्यवाणी की लिस्ट में बारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध के बारे में भी बताया गया। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच साल 2024 में लड़ाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+