Airtel ने इन रिचार्ज प्लान में किए बदलाव, हर रोज मिलेगा 2.5 GB डाटा

नई दिल्ली। एयरटेल ने एक बार फिर से अपने कुछ प्लान में बदलाव किए हैं। एयरटेल ने 199, 349, 448 और 509 रुपए में मिलने वाले प्लान को रिवाइज किया है। नए प्लान में 199 रुपए में 28 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 1.4 जीबी डाटा मिलेगा। वहीं 448 रुपए के प्लान में 82 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 1.4 जीबी डाटा रोजाना और 100 फ्री एसएमएस मिलेंगे। 509 रुपए में 90 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 1.4 जीबी डाटा हर रोज मिलेगा।

 349 रुपए में 2.5 जीबी डाटा रोजाना

349 रुपए में 2.5 जीबी डाटा रोजाना

एयरटेल ने अपने 349 रुपए के प्लान में भी बदलाव किया है। अब 349 रुपए में हर दिन 2.5 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में पहले 2 जीबी डाटा हर रोज मिलता था। टेलीकॉम मार्केट में बीते लंबे समय से एयरटेल और जियो के बीच जंग देखने को मिल रही है। दोनों ही कंपनियों में एक दूसरे से सस्ता टैरिफ प्लान पेश करने की होड़ मची है।

 एयरटेल का 98 रुपये का धमाकेदार प्लान

एयरटेल का 98 रुपये का धमाकेदार प्लान

एयरटेल का 98 रुपए का प्लान एयरटेल ने धमाका करते हुए 100 रुपए के भीतर अब तक का सबसे सस्ता प्लान लॉन्च किया है। एयरटेल ने चुपके से अपने प्रीपेड यूजर्स के 98 रुपये का नया प्लान पेश किया है जिसमें यूजर्स को 5GB 3G/4G डाटा मिल रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। एयरटेल का ये प्लान सिर्फ डाटा प्लान है। यानी कि इस प्लान में सिर्फ डाटा ही मिलेगा। किसी तरह की कॉलिंग या एसएमएस सुविधा नहीं मिलेगी। साथ ही ये प्लान एयरटेल के कुछ सलेक्टेड यूजर्स के लिए ही है। इस ऑफर्स को चेक करने के लिए आपको अपने माय एयरटेल एप के माय ऑफर ऑप्शन में जाना होगा।

देश में जल्द आएगा 5G नेटवर्क!

देश में जल्द आएगा 5G नेटवर्क!

देश के सबसे बड़े मोबाइल नेटवर्क में शुमार एयरटेल जल्द ही 5G स्पीड इंटरनेट की सुविधा ला रहा है। एयरटेल का 5G नेटवर्क का पहला ट्रायल सफल रहा है। चीन की टेक कंपनी Huawei के साथ मिलकर एयरटेल ने अपने मानेसर स्थित प्लांट में 5G नेटवर्क का सफल प्रशिक्षण किया। 4G से देश को रूबरू कराने वाला एयरटेल जल्द ही अपने ग्राहकों को 5G की सुविधा देने जा रहा है। एयरटेल ने चीनी कंपनी Huawei के साथ मिलकर भारत में 5G का सफल प्रशिक्षण किया है। ये प्रशिक्षण एयरटेल के गुरुग्रान के मानेसर स्थित नेटवर्क एक्सपीरियंस सेंटर में किया गया। कंपनी के नेटवर्क्स के डायरेक्ट अभय सावरगांवकर ने कहा, 'हम जल्द ही 5G इंटेरोपेराबिलिटी एंड डेवलपमेंट टेस्टिंग (IODT) का मेल शुरू करेंगे। भारत में अपने पार्टनर्स के साथ मिलकर मजबूत 5G इकोसिस्टम बनाने को लेकर हम तत्पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+