Airtel Data Leak: एयरटेल का बड़ा दावा, कहा- कोई डेटा लीक नहीं, आरोप सिर्फ प्रतिष्ठा खराब करने के लिए
भारतीय टेलीकॉम सेवा प्रदाता कंपनी एयरटेल के यूजर्स के एक बात सबसे अधिक अधिक परेशान कर रही है, और वो डेटा लीक की समस्या। एक हैकर्स ने दावा किया है कि एयरटेल की टाइट सिक्योरिटी के बीच उसे सेंधमारी कर हजारों यूजर्स का डेटा हैक कर लिया। हलांकि एयरटेल ने इससे इनकार कर दिया।
एयरटेल उपभोक्ताओं के बात टेंशन में डाल रही है। वो है डेटा लीक। दरअसल, एक्स और एक वेब फोरम पर इस बात की चर्चा है कि 375 मिलियन यानी करीब 37.5 करोड़ एयरटेल यूजर्स का डेटा लीक हो चुका है। लीक हुए डेटा को अब डार्क वेब पर बेचा जा रहा है। ऐसे में टेलीकॉम सेवा प्रदाता कंपनी ने आरोपों से इनकार किया है।

एक बयान में एयरटेल ने कहा कि हैकर लोगों को सिर्फ भ्रमित करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। एयरटेल सिस्टम में कोई सेंध लगी है। कंपनी ने कहा की ग्रुप की प्रतिष्ठा खराब करने के लिए गलत दावे किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications