एयर इंडिया ने शिवसेना सांसद का टिकट किया रद्द, एफआईए ने किया ब्लैकलिस्ट

शिवसेना सासंद रवींद्र गायकवाड़ पर फेडेरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (एफआईए) ने उड़ान भरने पर बैन लगा दिया है। एफआईए से जुड़ी तमाम एयरलाइंस के विमानों में गायकवाड़ उड़ान नहीं भर पाएंगे।

नई दिल्ली। एयर इंडिया के कर्मचारी से मारपीट के आरोपों के बाद विवादों में घिरे शिवसेना सासंद रवींद्र गायकवाड़ पर फेडेरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (एफआईए) ने उड़ान भरने पर बैन लगा दिया है। एफआईए से जुड़ी तमाम एयरलाइंस के विमानों में गायकवाड़ उड़ान नहीं भर पाएंगे।

एयर इंडिया ने शिवसेना सांसद का टिकट किया रद्द, एफआईए ने डाला ब्लैकलिस्ट में

एयर इंडिया ने रद्द की टिकट

एयर इंडिया ने रद्द की टिकट

वहीं एयर इंडिया ने रविंद्र गायकवाड़ पर कार्रवाई करते हुए आज (शुक्रवार) की फ्लाइट की उनकी टिकट भी रद्द कर दी है। हालांकि आज सुबह तक गायकवाड़ फ्लाइट से सफर करने पर अड़े थे, लेकिन अब उनका टिकट कैंसल हो गया है। एफआईए में जेट एयरवे, इंडिगो, स्पाइस जेट और गो एयर शामिल हैं। इन एयरलाइन्स में अब सांसद नहीं उड़ पाएंगे।

बुजुर्ग कर्मचारी से मारपीट का आरोप

बुजुर्ग कर्मचारी से मारपीट का आरोप

सांसद रवींद्र गायकवाड़ पर गुरुवार को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के 60 साल के बुज़ुर्ग कर्मचारी के साथ मारपीट करने और उनका चश्मा तोड़ने का आरोप है। इसके लिए गायकवाड के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। हालांकि सांसद ने कहा कि उनको पुलिस गिरफ्तार करके दिखाए। वहीं उनकी पार्टी शिवसेना ने भी अपने सांसद से इस मामले में सफाई मांगी है।

मीडिया के सामने कहा, हां मारा उसको

मीडिया के सामने कहा, हां मारा उसको

एमपी रविंद्र गायकवाड़ ने मीडिया के सामने कहा था कि हां उन्होंने एयर इंडिया के कर्मचारी को मारा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी उनको पीएम मोदी के नाम से डरा रहा था। रवींद्र गायकवाड़ का कहना है कि उनकी कोई लती नहीं है।उनका कहना है कि एयर इंडिया का कर्मचारी उनसे माफी मांगे। साथ ही वो लगातार दोहरा रहे हैं कि शाम की उनकी फ्लाइट है और एफआईए के बैन के बावजूद वो जाएंगे।

 क्या है पूरा मामला?

क्या है पूरा मामला?

गायकवाड़ पुणे से दिल्ली के लिए एआई852 विमान में सफर कर रहे थे, जो सुबह 9.35 बजे दिल्ली पहुंची। इसी विमान को गुरुवार की सुबह 10.55 बजे दिल्ली से गोवा के लिए उड़ान भरना था। दिल्ली पहुंचने के बाद विमान से सभी यात्री उतर गए, लेकिन गायकवाड़ नहीं उतरे क्योंकि सांसद के पास ओपन बिजनेस क्लास का टिकट था, लेकिन वह उसी विमान में सफर करना चाहते थे, जो नियमित तौर पर इकॉनमी क्लास की उड़ान ही भरती है और उनके सहयोगी को इस संबंध में सूचित कर दिया गया था। सांसद की वजह से देरी होते देख एक-एक कर चार अफसर सांसद को समझाने आए लेकिन वो नहीं माने, बात बढ़ी तो उन्होंने ड्यूटी मैनेजर एस कुमार को पीटना शुरू कर दिया। गायकवाड़ का कहना है कि अधिकारी बार-बार उनकी शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करने की धमकी दे रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+