पीएम मोदी ने सुरक्षाबलों को खुली छूट दी और वायुसेना ने पराक्रम दिखा डाला: प्रकाश जावड़ेकर

नई दिल्ली। पुलवामा हमले के 12 दिनों के बाद इंडियन एयरफोर्स के मिराज 2000 फाइटर जेट्स ने लाइन ऑफ कंट्रोल पार कर जैश-ए-मोहम्‍मद के ठिकानों पर 1000 किलोग्राम बम गिराए और कई आतंकी ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया। इस हमले के बाद सीसीएस की बैठक बुलाई गई थी जिसमें पीएम मोदी, गृह मंत्री और विदेश मंत्री भी शामिल थे। वहीं, एयर स्ट्राइक पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मीडिया से बात की और एयर फोर्स की बहादुरी को सलाम किया।

air strike in pok, prakash javadekar says- pm had given free hand to armed forces

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि यह एक बहुत बड़ी और आवश्यक कार्रवाई थी, आज उठाए गए कदम बेहद आवश्यक थे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सुरक्षा बलों को फ्री हैंड दिया था। आज इस एक्शन के बाद पूरा देश अपनी सेना के साथ खड़ा है। बता दें कि विदेश सचिव ने पूरे ऑपरेशन के बारे में मीडिया को जानकारी दी। गोखले के बयान से साफ है कि भारत ने आज पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर मारा और आतंकियों के कई ठिकानों को तबाह कर दिया।

इसमें खासकर पाकिस्तान के केपीके के बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को निशाना बनाया गया। भारत ने साफ किया है कि इस जवाबी कार्रवाई में किसी आम पाकिस्तानी नागरिक को निशाना नहीं बनाया गया, जंगली इलाके में स्थित ठिकानों को बहुच ऊंचाई से निशाना बनाया गया। जिसमें अकेले आतंकवादी कैंप तबाह किए गए हैं।

इस एयर स्ट्राइक के बाद कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का भी बयान आया। उन्होंने कहा, 'हमने हमेशा कहा है कि इस देश की सुरक्षा के लिए जो भी कदम उठाए जाएंगे, हम सभी समर्थन करेंगे। सेना पाकिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, मैं उन्हें बधाई देता हूं।' दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी भारतीय वायु सेना को सलाम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+