#AirStrike: भारतीय वायुसेना ने लिया पुलवामा हमले के बदला, सेना ने ट्वीट की ये कविता
#Air Strike: वायुसेना ने लिया पुलवामा हमले के बदला,ट्वीट की ये कविता
नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने पुलवामा हमले का बदला ले लिया।भारत ने मंगलवार को पुलवामा आतंकी हमले का बदला पाकिस्तान से ले लिया है। आज सुबह भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर आतंकी कैंप को ध्वस्त कर दिया। वायुसेना के 12 मिराज 2000 की मदद से पीओके में घुसकर आतंकी कैंप पर एक हजार किलोग्राम के बम गिराए। इस आतंकी हमले में कई आतंकी कैंप पूरी तरह से ध्वस्त हो गए। कई आतंकी और उनके ट्रेनर मारे गए।

इस एयर स्ट्राइक के बाद भारतीय सेना द्वारा एक कविता ट्वीट की गई है। इस कविता ने भारतीय सेना के पाकिस्तान से पुलवामा हमले के इस बदले की पूरा कहानी बयां कर दी। भारतीय सेना ने ट्विटर पर ये कविता शेयर की। ये कविता लेखक, कवि रामधारी सिंह दिनकर की है। ये है कविता....
'क्षमाशील हो रिपु-समक्ष
तुम हुए विनीत जितना ही,
दुष्ट कौरवों ने तुमको
कायर समझा उतना ही।
सच पूछो, तो शर में ही
बसती है दीप्ति विनय की,
सन्धि-वचन संपूज्य उसी का जिसमें शक्ति विजय की।












Click it and Unblock the Notifications