बालाकोट में भारतीय वायुसेना की कार्रवाई, सर्वदलीय बैठक के बाद बोलीं सुषमा, सेना के साथ सभी दल एकजुट

Recommended Video

    Indian Air Force Balkot Surgical Strike कर लिया गया Pakistan से बदला | वनइंडिया हिंदी

    इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) के फाइटर जेट्स की तरफ से लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पार करके जैश-ए-मोहम्‍मद के ठिकानों पर हमला करने की खबरों ने पाकिस्‍तान में खलबली मचा दी है। सरकार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक 26 फरवरी की रात करीब साढ़े बारह बजे इंडियन एयरफोर्स के मिराज 2000 फाइटर जेट्स ने एलओसी पर स्थित आतंकी ठिकानों पर कई हमले किए और इन्‍हें पूरी तरह से नष्‍ट कर दिए हैं। जेट्स पूरी तरह से सुरक्षित अपनी सीमा में वापस आ गए हैं।

    Multiple Indian Air Force Jets crossed LoC to attack Jaish-e-Mohammed camps in PoK latest updates

    पढ़ें, पल-पल का अपडेट

    LIVE Feed
    Feb 26, 2019, 10:19 PM IST

    जैश के ठिकनों पर भारतीय वायुसेना के हमले को लेकर आरएसएस के मोहन भागवत ने कहा, पुलवामा में शहीद जवानों का तेरहवीं और श्राद्ध ठीक से पूरा हुआ।
    Feb 26, 2019, 10:14 PM IST

    वायुसेना काी पीओके में कार्रवाई को लेकर सुषमा स्वराज ने चीन, सिंगापुर, बांग्लादेष और अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों से बात की है।
    Feb 26, 2019, 8:18 PM IST

    दिल्ली में एक ऑटो वाले ने वायुसेना की पीओके में स्ट्राइक पर खुशी जताते हुए पूरे दिन सवारियों से किराया नहीं लिया।
    Feb 26, 2019, 8:18 PM IST

    पाकिस्तान के आईबी मिनिस्टर ने कहा है कि कोई भी भारत की पिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं की जाएगी।
    Feb 26, 2019, 7:33 PM IST

    विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने कहा कि आतंक के खिलाफ हमारी लड़ाई स्पष्ट है। पाकिस्तान को कई मौके दिए गए लेकिन पाक नहीं सुधरा।
    Feb 26, 2019, 7:31 PM IST

    यूरोपियन यूनियन की प्रवक्ता ने कहा है कि भारत-पाक के बीच तनाव पर हम हालात पर नजर रख रहे हैं और दोनों देशों से बातचीत भी कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि तनाव ना बढ़े।
    Feb 26, 2019, 7:22 PM IST

    सुषमा स्वराज ने सर्वदलीय बैठक के बाद कहा है कि सभीद दलों ने सेना की कार्रवाई का समर्थन किया है। साथ ही आतंक के खिलाफ सरकार की नीति को भी सराहा है।
    Feb 26, 2019, 6:16 PM IST

    भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी चुनावी रैली में कहा कि भारतीय वायुसेना की कार्रवाई सुकून देने वाली है। ऐसी कार्रवाई जरूरी थी कि कोई पुलवामा करने से पहले सौ बार सोचे।
    Feb 26, 2019, 6:01 PM IST

    पाक विदेश मंत्री ने कहा, दुनियाभर की मीडिया को लेकर हम बालाकोट जा रहे हैं। ताकि पता चल सके कि हकीकत क्या है।
    Feb 26, 2019, 5:52 PM IST

    हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन औवेसी ने भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के लिए तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारत पर हमला होगा तो उसे भी जवाब देने का हक है।
    Feb 26, 2019, 5:51 PM IST

    पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा है कि भारत ने बिना किसी उकसावे के ये कार्रवाई की है, पाकिस्तान वक्त आने पर इसका जवाब देगा।
    https://hindi.oneindia.com/news/india/air-strike-in-pok-indian-air-force-fighter-jets-struck-major-terrorist-camps-live-updates-494789.html
    Feb 26, 2019, 4:47 PM IST

    पंजाब के सीएम ऑफिस द्वारा बताया गया है कि सीमा के पास के जिलों को अलर्ट कर दिया गया है।
    Feb 26, 2019, 3:52 PM IST

    भारतीय वायु सेना मिराज 2000 ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी शिविरों पर 6 बम गिराए गए थे- सूत्र
    Feb 26, 2019, 3:29 PM IST

    यह एक जबरदस्त ऑपरेशन है जिसे बखूबी किया गया है। यह निश्चित था कि ऐसा होगा क्योंकि पीएम ने इसकी घोषणा की थी- पूर्व आर्मी चीफ विक्रम सिंह
    Feb 26, 2019, 3:28 PM IST

    हमने वही किया है जो कोई भी स्वाभिमानी देश करेगा। हमें गर्व है जो हमारी वायुसेना ने किया है- कमल हासन
    Feb 26, 2019, 2:50 PM IST

    जैश ए मोहम्मद के जिन आतंकियों को निशाना बनाया गया, उनमें मुफ्ती अजहर खान,इब्राहिम अजहर, मसूद अजहर का बड़ा भाई, जो IC-814 अपहरण में भी शामिल था
    Feb 26, 2019, 2:48 PM IST

    बालाकोट में भारतीय वायु सेना की स्ट्राइक पर विदेश सचिव विजय गोखले ने चीनी राजनयिक को भी जानकारी दी
    Feb 26, 2019, 2:48 PM IST

    मौलाना अम्मार और मौलाना तल्हा सैफ़ (तस्वीर 2), मौलाना मसूद अजहर का भाई और आतंकी तैयार करने वाले गिरोह का सरगना
    Feb 26, 2019, 2:46 PM IST

    जैश ए मोहम्मद के ठिकाने पर सीढ़ियों पर संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन और इजरायल के झंडे- इंटेल इनपुट
    Feb 26, 2019, 2:45 PM IST

    यह एक खुफिया इनपुट काउंटर टेरर स्ट्राइक थी न कि एक सैन्य कार्रवाई। बालाकोट में आत्मघाती शिविरों को पूरे तरीके से ध्वस्त कर दिया है, और भारतीय वायु सेना के गुप्त ऑपरेशन में 300 से अधिक आतंकवादियों को मार दिया गया है
    Feb 26, 2019, 2:14 PM IST

    पुलवामा हमले के बाद 2-3 दिनों के भीतर इस तरह की प्रतिक्रिया की उम्मीद कर रहा था। हम सरकार के साथ खड़े हैं।- असदुद्दीन ओवैसी
    Feb 26, 2019, 1:36 PM IST

    सैनिकों ने पाकिस्तान में घुसकर JeM शिविरों को निशाना बनाया। यह बहुत ही बहादुरी का काम था। पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है और मैं बलों को बधाई देता हूं।- अरविंद केजरीवाल
    Feb 26, 2019, 1:03 PM IST

    मल्लिकार्जुन खड़गे- हमने हमेशा कहा है कि इस देश की सुरक्षा के लिए जो भी कदम उठाए जाएंगे, हम सभी समर्थन करेंगे। सेना पाकिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, मैं उन्हें बधाई देता हूं
    Feb 26, 2019, 12:56 PM IST

    रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा- सभी पायलट सुरक्षित हैं। मुझे लगता है कि इसकी जरुरत थी। व्यक्तिगत रूप से पुलवामा हमले के बाद मेरे मन में कोई संदेह नहीं था कि सरकार द्वारा कुछ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Feb 26, 2019, 12:55 PM IST

    रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने इस कार्रवाई के लिए सरकार और और वायु सेना की तारीफ की
    Feb 26, 2019, 12:35 PM IST

    NSA अजीत डोभाल भारतीय सेना प्रमुख बिपिन रावत और IAF चीफ बीएस धनोआ के साथ सीमा पर सुरक्षा की समीक्षा कर रहे हैं
    Feb 26, 2019, 12:17 PM IST

    शाम पांच बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, एयर स्ट्राइक के बारे में जानकारी साझा की जा सकती है
    Feb 26, 2019, 12:12 PM IST

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को बालाकोट में JeM आतंकी शिविर में #IndianAirForce की स्ट्राइक के बारे जानकारी दी है- सूत्र
    Feb 26, 2019, 11:44 AM IST

    विजय गोखले की प्रेस कॉन्फ्रेंस- मौलाना युसूफ अजहर उर्फ ​​उस्ताद गौरी, जेएम चीफ मसूद अजहर का साला था, बालाकोट के इस कैंप को हवाई हमले में उड़ाया गया
    Feb 26, 2019, 11:39 AM IST

    विजय गोखले की प्रेस कॉन्फ्रेंस- जैश के खिलाफ ये कार्रवाई बहुत जरूरी थी, मसूद अजहर के कई आतंकी मारे गए
    READ MORE

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+