स्मॉग के कारण दिल्ली 'गैस चैम्बर' में तब्दील, राजधानी में निजी वाहनों पर लग सकती है रोक

नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण के कारण राजधानी के नजदीकी इलाकों में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण ने कहा कि हालात अगर ऐसे ही खराब होते गए तो निजी वाहनों को दिल्ली में चलने से रोकना होगा। प्राधिकरण ने कहा कि स्मॉग के कारण दिल्ली की हवा खतरनाक होती जा रही है।

पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण ने दी चेतावनी

पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण ने दी चेतावनी

पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण के चेयरमैन भूरे लाल ने कहा कि उम्मीद करते हैं कि स्थिति उतनी खतरनाक न हो लेकिन ऐसा हुआ तो निजी वाहनों पर रोक लगानी होगी और केवल पब्लिक ट्रांसपोर्ट ही सड़कों पर दिखाई देंगे। दिल्ली से सटे राज्यों में पराली जलाई गई है और इस कारण मंगलवार को इस सीजन में पहली बार वायु का स्तर 'गंभीर' हो गया। वायु में खतरनाक कणों का बढ़ना जारी है जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

दिल्ली में वायु की गुणवत्ता बहुत खराब

दिल्ली में वायु की गुणवत्ता बहुत खराब

राजधानी दिल्ली में वायु की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। मंगलवार को AQ 401 तक पहुंच गया जोकि इस सीजन में पहली बार इस 'गंभीर' स्तर पर रिकॉर्ड किया गया है। 0-50 के बीच वायु की गुणवत्ता 'अच्छा', 51-100 तक 'संतोषजनक', 101-200 'मध्यम', 201-300 के बीच वायु की गुणवत्ता 'खराब', आंकी जाती है।

स्मॉग के कारण दिल्ली 'गैस चैम्बर' में तब्दील

स्मॉग के कारण दिल्ली 'गैस चैम्बर' में तब्दील

जबकि 301-400 के बीच वायु की गुणवत्ता 'बहुत खराब', और 401-500 के बीच वायु की गुणवत्ता को 'गंभीर' माना जाता है। इस वक्त स्मॉग के कारण दिल्ली गैस चैम्बर के रूप में तब्दील होती दिखाई दे रही है और लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। प्राधिकरण का कहना है कि अगर इसमें बढोत्तरी होती है परेशानी और बढ़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+