Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली की जहरीली हवा से इन कंपनियों की चांदी, बढ़ी एयर प्यूरीफायर, मास्क और च्यवनप्राश की बिक्री

नई दिल्ली। राजधानी में खतरनाक स्तर तक वायु प्रदूषण पहुंचने के बाद से दिल्ली गैस चैंबर बन गई है, ऐसे में प्रदूषण से बचाने वाले प्रोडक्ट की खूब बिक्री हो रही है। एयर प्यूरीफायर, पॉल्यूशन मास्क और इम्यूनिटी बढ़ाने वाले सप्लीमेंट की इन दिनो खूब मांग है। प्रदूषण से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए लोग इन सामानों को खरीद भी रहे हैं और इस्तेमाल भी कर रहे हैं। यहां तक कि बाजार में च्वयनप्राश के विज्ञापनों में भी प्रदूषण से होने वाली बीमारियों से बचाव का दावा किया जा रहा है।

air purifiers masks and Chyawanprash sales Increased in Delhi Air Pollution

रियल जूस और वाटिका हेयर ऑयल के निर्माता डाबर इंडिया लिमिटेड पिछले कुछ दिनों से प्रिंट और डिजिटल दोनों विज्ञापनों के माध्यम से अपने आयुर्वेदिक पूरक च्यवनप्राश का प्रचार कर रहा है। कंपनी ने पिछले साल भी इसी तरह का अभियान चलाया था। डाबर इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग हेड प्रशांत अग्रवाल ने कहा, हमारे अभियान को इन (वैज्ञानिक) अध्ययनों के आधार पर तैयार किया गया है और हम दिल्ली-एनसीआर में प्रिंट और डिजिटल अभियानों के माध्यम से डाबर च्यवनप्राश के लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करने की योजना बना रहे हैं।

बता दें, दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने हेल्थ इमरजेंसी लागू कर दी गई है। वहीं, 5 नवंबर तक सभी सभी स्कूलों को भी बंद कर दिया गया था। रविवार को दिल्ली-एनसीआर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 1200 के पार चला गया था जो बहुत खतरनाक माना जाता है। इसके अलावा सोमवार से दिल्ली में ऑड-ईवन भी लागू कर दिया गया है। पिछले कुछ महीनों में वायु प्रदूषण बढ़ने के बाद एयर प्यूरीफायर, पॉल्यूशन मास्क और इम्यूनिटी बढ़ाने वाले सप्लीमेंट की मांग बढ़ी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+