'चीन और पाकिस्‍तान से परमाणु युद्ध के लिए तैयार रहे भारत'

नई दिल्‍ली। गुजरात के पोरबंदर में कराची से आई नाव, जम्‍मू में लगातार टूटता सीजफायर और चीन की सीमा पर चीन की गुस्‍ताखियां, ये कोई संयोग नहीं है, बल्कि एक सोची समझी साजिश है। चीफ ऑफ डिफेंस इंटीग्रेटेड स्‍टाफ एयर मार्शल पीपी रेड्डी के बयान से तो कम से कम यही लगता है।

India-should-be-ready-for-war

सोमवार को एयर मार्शल रेड्डी ने बयान दिया है कि भारत को चीन और पाकिस्‍तान से सावधान रहना होगा। उन्‍होंने कहा है कि दोनों ही देश परमाणु शक्ति से लैस हैं और जो हालात हैं, उन हालातों में भारत को युद्ध के लिए भी तैयार रहना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि चीन लगातार पाक को हथियार मुहैया करा रहा है और यह भारत के लिए बड़ी चुनौती है। उन्‍होंने कहा कि भारत को दोनों देशों के साथ परमाणु युद्ध के लिए भी तैयार रहना होगा।

उन्‍होंने कहा कि देश में रक्षा क्षेत्र की जो हालात है वह हमें इस स्थिति के लिए जरा भी तैयार नहीं करते हैं कि हम चीन का मुकाबला कर सकें। उन्‍होंने चीन पर आरोप लगाते हुए कहा कि चीन पाक में बंदरगाहों का निर्माण करा रहा है और उसके इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर को डेवलप करने में मदद कर रहा है। ऐसे में चुनौतियां दोगुनी हो जाती है।

पाक का जिक्र करते हुए उन्‍होंने कहा कि पाक के अंदरुनी हालात बेहद खराब हैं और वहीं सीमा पर भी तनाव जारी है। इन सारी बातों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

यह पहली बार है जब सेना से जुड़े किसी वरिष्‍ठ अधिकारी की ओर से देश में जारी हालात के बीच इस तरह का कोई बयान आया है। फिलहाल इस बयान से कहीं न कहीं यह साफ हो गया है कि चीन और पाक दोनों की ही नीयत साफ नहीं है और भारत को हो सकता है कि अगले कुछ दिनों में बड़ी चुनौती का सामना करना पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+