एयर मार्शल एचएस अरोड़ा वाइस चीफ नियुक्त, एयरल मार्शल बी सुरेश पश्चिमी एयर कमांडर नियुक्त
नई दिल्ली: एयर मार्शल एचएस अरोड़ा को भारतीय वायुसेना के नए वाइस चीफ के तौर पर नियुक्त किया गया है। एचएस अरोड़ा एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया का स्थान लेंगे जो 30 सितंबर को वायु सेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे। मौजूदा भारतीय वायु सेना प्रमुख बीएस धनोआ इस महीने के आखिर में रिटायर्ड हो रहे हैं।

गौरतलब है कि आर्मी चीफ बिपिन रावत शुक्रवार को चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीसीएस) के चैयरमेन का पद संभालेंगे। वो मौजूदा भारतीय वायु सेना प्रमुख बीएस धनोआ से ये पद लेंगे। एयर मार्शल बी सुरेश को नई दिल्ली में वायु सेना के पश्चिमी एयर कमांडर के रूप में नियुक्त किया गया है। वो 31 अक्टूबर को करगिल वॉर के हीरो एयर मार्शल रघुनाथ नांबियार की जगह लेंगे।
अति विशिष्ठ सेवा मेडल से सम्मानित किए जा चुके एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा को भारतीय वायु सेना में दिसंबर 1981 में एक लड़ाकू पायलट के रूप में नियुक्त किया गया था।
उनके पास दुर्घटना मुक्त परिचालन उड़ान का समृद्ध और विविध अनुभव है जिसमें मिग 21, मिग 29 और आईएएफ इन्वेंट्री में अन्य विमान शामिल हैं, जिनमें हेलीकॉप्टर भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications