Air india की टोक्यो-दिल्ली फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट कर लैंड करवाया गया, वजह कर देगी हैरान
Air India flight News: अहमदाबाद एयर इंडिया प्लेन क्रेश की घटना के बाद से फ्लाइट से जुड़ी एक के बाद एक डरा देने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं। अब रविवार को एयर इंडिया की टोक्यो से दिल्ली फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट कर लैंड करवाया गया है। केबिन में लगातार गर्मी बढ़ने की वजह से कोलकाता की ओर डायवर्ट करना पड़ा। कोलकाता एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लैंड किए जाने के बाद यात्रियों को सुरक्षित फ्लाइट से उतार दिया गया है और जांच की जा रही है।
बता दें ये भी बोइंग फ्लाइट थी। ये बोइंग 787 विमान से संचालित फ़्लाइट AI357, हानेडा हवाई अड्डे, टोक्यो से नई दिल्ली जा रही थी, अचानक फ्लाइट में तापमान बढ़ने लगा और यात्रियोंका गर्मी से हाल बेहाल हो गया। फ्लाइट क्रू मेंबर्स ने केबिन में लगातार गर्म तापमान की सूचना दी। जिसके बाद यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोलकाता की ओर विमान को मोड़ने को डायवर्ट किया गया।

कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फ्लाइट के एसी में आई खराबी के कारण टोक्यो से आ रही फ्लाइट को कोलकाता की ओर डायवर्ट कर लैंड करवाया गया। हालांकि एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा, "29 जून 2025 को हानेडा से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ़्लाइट AI357 ने केबिन में लगातार गर्म तापमान महसूस होने के कारण एहतियाती तौर पर कोलकाता की ओर रुख किया। विमान कोलकाता में सुरक्षित रूप से उतरा औरजांच की जारी है।
एयर इंडिया ने असुविधा के लिए यात्रियों से मांगी माफी
एयर इंडिया ने कहा कि कोलकाता में ग्राउंड स्टाफ़ डायवर्जन के बाद यात्रियों की सहायता कर रहा है, और उन्हें जल्द ही दिल्ली के लिए उड़ान भरने की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। प्रवक्ता ने आगे कहा, "कोलकाता में हमारे ग्राउंड सहयोगी इस अप्रत्याशित डायवर्जन के कारण हुई असुविधा को कम करने के लिए यात्रियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं। हमारे यात्रियों को जल्द से जल्द दिल्ली के लिए उड़ान भरने की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। हमें अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है।"












Click it and Unblock the Notifications