AIR India: हमदर्दी कहां हैं? एयरलाइंस पर क्यों भड़की मशहूर अभिनेत्री, सोशल मीडिया पर भी मचा बवाल

AIR India: भारतीय-कनाडाई अभिनेत्री लीजा रे ने एयर इंडिया की आलोचना करते हुए दावा किया है कि एयर लाइन ने उनके 92 वर्षीय बीमार पिता को मेडिकल सर्टिफिकेट देने के बावजूद चिकित्सा छूट देने से इनकार कर दिया।

अभिनेत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट शेयर करते हुए एयर इंडिया के खराब सर्विस की काफी आलोचना की है।

air-india

लीजा रे ने अपने पोस्ट में कहा कि, "हम फिर से एयर इंडिया पर आ गए हैं।मेरे पिता 92 वर्ष के हैं, बीमार हैं और मुझे उनकी खराब स्थिति के कारण अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ रही है। डॉक्टर का पत्र प्रस्तुत किया, और छूट अस्वीकार कर दी गई? यह कैसे संभव है? यात्रियों की परवाह करने का दावा करने वाली एयरलाइन में सहानुभूति कहां है?"

AIR India: एयर इंडिया ने आरोपों पर दी प्रतिक्रिया

लिसा के इन आरोपों पर जवाब देते हुए एयरलाइन ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर जवाब देते हुए कहा, "प्रिय सुश्री रे, हम आपकी चिंता से सहानुभूति रखते हैं और आपके पिता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। कृपया हमें वह ईमेल पता बताएं जिससे आपने हमें पत्र लिखा है। हम इसकी जांच करेंगे।"

एयर इंडिया को जवाब देते हुए लिसा ने ट्रैवल एजेंसी के साथ अपने ईमेल एक्सचेंज का स्क्रीनशॉट शेयर किया। ईमेल में एजेंसी ने का उल्लेख किया। इसके बाद एयर इंडिया ने स्क्रीनशॉट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "प्रिय सुश्री रे, कृपया हमें दिए गए विवरणों की समीक्षा करने तक कुछ समय दें। इस बीच आपके धैर्य की बहुत सराहना की जाती है।"

अब ये स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जहां कुछ यूजर्स लिसा के प्रति सहानुभूति व्यक्त की तथा उनके पिता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की, वहीं अन्य ने उन्हें भविष्य में यात्रा बीमा तथा सुविधाजनक टिकट खरीदने का सुझाव दिया।

एक एक्स यूजर ने लिखा, "ठीक है अगली बार फ्लेक्सिबल टिकट और एक ट्रैवल इंश्योरेंस खरीदें।" वहीं एक अन्य ने कहा, "यह किसी तरह काम करेगा और इसमें कुछ समय लग सकता है। अपने पिता का ख्याल रखना। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।"

Air India: कौन है लिजा रे?

लिजा रे भारतीय-कनाडई अभिनेत्री हैं जिन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। लिसा को आखिरी बार 99 सॉन्ग्स में देखा गया था, जिसे म्यूजिक मास्टर एआर रहमान ने प्रोड्यूस किया था। वह ब्लड टाईज, द समिट और टॉप शेफ कनाडा जैसी अंतर्राष्ट्रीय परियोजनाओं का भी हिस्सा रही हैं। वह प्राइम वीडियो के फोर मोर शॉट्स प्लीज! के साथ समारा कपूर के रूप में भारतीय टेलीविजन पर लौटीं। लिसा क्लोज टू द बोन: ए मेमॉयर की लेखिका भी हैं, जो उनके कैंसर के सफर को बयां करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+