कपिल के अभद्र बर्ताव पर एयर इंडिया उठा सकता है सख्त कदम
मीडिया सूत्रों के मुताबिक एयर इंडिया के चीफ अश्विन लोहानी ने उड़ान के दौरान कपिल शर्मा के अभद्र बर्ताव की रिपोर्ट मांगी है।
नई दिल्ली। कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, जहां उनके अभद्र व्यवहार के कारण उनके साथी उनका और उनके शो को छोड़ चुके हैं, वहीं दूसरी ओर अब खबर आ रही है कि एयर इंडिया भी उन पर सख्त एक्शन ले सकती है।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक एयर इंडिया के चीफ अश्विन लोहानी ने उड़ान के दौरान कपिल शर्मा के उस व्यवहार की रिपोर्ट मांगी है, जो उन्होंने अपने साथी कलाकारों के साथ फ्लाइट में किया था। और वो कपिल को वार्निंग नोटिस भी सकते हैं।
कपिल ने सुनील को जूते से मारा
गौरतलब है कि 16 मार्च को मेलबर्न-दिल्ली फ्लाइट के बिजनेस क्लास में (AI 309) कपिल ने सुनील ग्रोवर और चंदन प्रभाकर से मारपीट और गाली-गलौज की थी, कहा जा रहा था कपिल ने ये सब नशे में किया था, उन्हें इतना भी होश नहीं था कि वो कहां खड़े हैं। कपिल ने गुस्से में सुनील को जूते से भी मारा था।
महिला और केबिन क्रू मेंबर से माफी मांगी
कपिल जब काफी हल्ला मचा रहे थे तब एक बुजुर्ग महिला ने भी कपिल को कहा कि वह बिजनेस क्लास में अकेले सफर नहीं कर रहे हैं और उनकी वजह से बाकी लोग परेशान हो रहे थे, हालांकि तब कपिल शांत हो गए थे और उन्होंने उस महिला और केबिन क्रू मेंबर से माफी भी मांगी थी। कहा जा रहा है कि कपिल कॉमेडियन सुनील ग्रोवर पर इसलिए नाराज हुए थे क्योंकि वो उनकी सीट पर बैठ गए थे।













Click it and Unblock the Notifications