Air India VRS की एप्लिकेशन डेट बढ़ी, अब स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए 31 मई तक अप्लाई कर सकेंगे
Air India VRS पर जरूरी अपडेट सामने आई है। एअर इंडिया ने कहा, अब स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए 31 मई तक अप्लाई कर सकेंगे, लेकिन आवेदन की स्वीकृति और रिलीज की तारीख प्रबंधन के विवेक के अधीन रहेगी।

Air India VRS: एअर इंडिया ने सोमवार को घोषणा की कि कंपनी के पात्र कर्मचारियों की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (voluntary retirement aka VRS) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई, 2023 तक बढ़ा दी गई है।
एअर इंडिया ने कहा, वॉलेंटरी रिटायरमेंट के बारे में किसी भी प्रश्न या चिंताओं के संबंध में कर्मचारियों को एयरलाइन के एचआर डिपार्टमेंट में संपर्क करना चाहिए।
एअर इंडिया वीआरएस स्कीम पर समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, एयरलाइंस से रिटायर होने संबंधी तमाम शंकाओं को दूर करने के लिए Air India ने मानव संसाधन प्रतिनिधियों से संपर्क करने के लिए कहा है।
बता दें कि टाटा संस ने पिछले साल अक्टूबर में एअर इंडिया का अधिग्रहण करने के लिए बोली जीती थी। कंपनी ने कहा था कि वह सभी कर्मचारियों को एक साल के लिए बनाए रखेगी। अगर समूह इस अवधि के बाद छंटनी का फैसला करता है तो उसे स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना की पेशकश करनी होगी।
इस संबंध में नागरिक उड्डयन सचिव राजीव बंसल ने कहा, "विजेता बोलीदाता (टाटा संस) सभी कर्मचारियों को एक वर्ष की अवधि के लिए बनाए रखेगा। दूसरे वर्ष में, यदि उन्हें बनाए नहीं रखा जाता है, तो उन्हें विजेता बोलीदाताओं द्वारा वीआरएस की पेशकश की जाएगी।"
बंसल ने कहा कि विजेता बोलीदाताओं द्वारा ग्रेच्युटी, पेंशन फंड और सेवानिवृत्ति के बाद के चिकित्सा लाभ भी दिए जाएंगे। सरकार ने भी आश्वस्त किया था कि विनिवेश प्रक्रिया में कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications