महिला पायलट की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान, टकराने से बचा एयर इंडिया और विस्तारा का विमान
बीते बुधवार मुंबई में दो विमानों के टकराने का एक बड़ा हादसा रोका गया। एयर इंडिया और विस्तारा एयरलाइंस के विमान हवा में एक-दूसरे के सामने आ गए थे लेकिन कैप्टन की सूझबूझ ने कोई बड़ा हादसा होने से रोक लिया। दोनों ही प्लेन को महिला पायलट संभाल रही थीं।
Recommended Video

मुंबई। बीते बुधवार मुंबई में दो विमानों के टकराने का एक बड़ा हादसा रोका गया। एयर इंडिया और विस्तारा एयरलाइंस के विमान हवा में एक-दूसरे के सामने आ गए थे लेकिन कैप्टन की सूझबूझ ने कोई बड़ा हादसा होने से रोक लिया। दोनों ही प्लेन को महिला पायलट संभाल रही थीं। विस्तारा और एयर इंडिया की महिला पायलट की बदौलत मुंबई में इस बड़े हादसे को टाला जा सका।

मुंबई में 7 फरवरी को एयर इंडिया का विमान जिस उंचाई पर उड़ रहा था उसी उंचाई पर विस्तारा का विमान भी सामने से आ गया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने दोनों पायलट को 27000 फीट की उंचाई पर उड़ाने भरने को कहा था, लेकिन ऐसा नहीं हुया। यह घटना मुंबई में बुधवार को रात 8 बजे के आस-पास हुई है। एयर इंडिया का विमान ए-319 जोकि मुंबई से भोला जा रहा था और वह 27000 फीटी की उंचाई पर उड़ रहा था। जबकि विस्तारा का विमान ए-320 जोकि दिल्ली से पुणे जा रहा था उसमे 152 यात्री सवार थे, इस विमान को 29000 फीट की उंचाई पर उड़ान भरने को कहा गया था लेकिन दोनों ही विमान एक उंचाई पर उड़ान भर रहे थे।
एक खबर के अनुसार जब ये हादसा हुआ तब एयर इंडिया की कॉकपिट में कैप्टन अनुपमा कोहली मौजूद थीं। 20 साल का अनुभव रखने वाली अनुपमा ने हवा में अपनी सूझबूझ दिखाकर कई यात्रियों की जान बचाई। उन्होंने विस्तारा प्लेन को अपने प्लेन के तरफ आते देखा। इसके बाद एटीसी ने विस्तारा पायलट से पूछा कि वो इस लेवल पर क्यों हैं जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि एटीसी ने ही उन्हें वहां आने के लिए कहा है। अनुपमा कॉकपिट में एटीसी और विस्तारा पायलट की बात सुन रहीं थीं कि विस्तारा प्लेन काफी नजदीक आ गया। प्लेन के नजदीक आते ही कॉकपिट का एमरजेंसी अलॉर्म बजा जिससे उन्हें मालूम चला कि प्लेन उनके लेवल को क्रॉस कर रहा है।
अलॉर्म बजते ही रिसोल्यूशन एडवाइजरी ने उन्हें ऊपर चढ़ने का आदेश दिया। कैप्टन अनुपमा ने तुरंत प्लेन को ऊपर करना शुरू किया जिसके बाद विस्तारा प्लेन नीचे से गुजर गया। इस घटना के बाद डीजीसीए ने विस्तारा के दो पायलट को सस्पेंड कर दिया है। वहीं एयर इंडिया ने इस घटना के बारे में कुछ नहीं कहा है। डीजीसीए ने इस बात को स्वीकार किया है कि यह घटना काफी गंभीर है, एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो इसकी जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: Air India-Vistara: एयर इंडिया-विस्तारा के विमान आए आमने-सामने, बड़ा हादसा टला












Click it and Unblock the Notifications