Air India Urinating Incident: चश्मदीद ने बताया शंकर मिश्रा ने फ्लाइट में क्या-क्या किया था?

एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला के ऊपर पेशाब करने के मामले में चश्मदीद ने बड़ा दावा किया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि उस दिन फ्लाइट में क्या-क्या हुआ था?

shankar mishra

एयर इंडिया की फ्लाइट में 77 वर्षीय महिला के ऊपर पेशाब करने वाले शंकर मिश्रा को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, वेल्स फार्गो कंपनी ने उसे नौकरी से भी निकाल दिया है। शंकर मिश्रा के पिता ने शुक्रवार को इस पूरे मामले को गलत बताया था। साथ ही शंकर के पिता ने यह भी कहा था कि उनका बेटा ऐसा नहीं कर सकता है, क्योंकि जिस महिला के ऊपर पेशाब करने का दावा किया जा रहा है उसकी उम्र उसके मां के समान है। लेकिन अब इस पूरे मामले को लेकर टाइम्स नाउ ने फ्लाइट में मौजूद चश्मदीद के हवाले से बड़ा दावा किया है कि आखिर उस दिन फ्लाइट में क्या-क्या हुआ था? साथ ही टाइम्स नाउ ने चश्मदीद की तरफ से एयर इंडिया को दिए गए शिकायत पत्र को भी देखा है।

ये भी पढ़ें- 'हम बेहतर करके इन घटनाओं को रोक सकते थे', पेशाब मामलों में एयर इंडिया का आया बड़ा बयान

जानिए शंकर मिश्रा ने फ्लाइट में क्या-क्या किया था

जानिए शंकर मिश्रा ने फ्लाइट में क्या-क्या किया था

टाइम्स नाउ के मुताबिक चश्मदीद सौगत भट्टाचार्य ने चालक दल को आरोपी शंकर मिश्रा के नशे में होने और 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से नई दिल्ली की उड़ान के दौरान बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने के बारे में लिखा था। दावा किया गया है कि सौगत एक आधिकारिक शिकायत दर्ज करना चाहते थे, लेकिन क्रू मेंबर की तरफ से उन्हें कागज के एक टुकड़े पर अनौपचारिक रूप से शिकायत को लेकर लिखने की बात कही गई थी।

ओवर ड्रिंक कर लिया था शंकर मिश्रा

ओवर ड्रिंक कर लिया था शंकर मिश्रा

टाइम्स नाउ के साथ विशेष बातचीत में सौगत ने कहा कि उन्होंने क्रू को शंकर के बहुत अधिक शराब पीने के बारे में सूचित किया था। जिसके बाद दो एयरहोस्टेस भी आगे बढ़ीं और उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना पीड़ित महिला के कपड़ों को साफ किया।

Recommended Video

    Shankar Mishra को पुलिस ने किया गिरफ्तार, Air India की फ्लाइट में की थी बदसलूकी | वनइंडिया हिंदी
    शांत स्वभाव की थी महिला

    शांत स्वभाव की थी महिला

    सौगत ने कहा कि वह वास्तव में एक मृदुभाषी महिला थी। शंकर मिश्रा के इस इस कृत्य उसे गहरा आघात पहुंचा था। महिला के मृदुभाषी होने की ही वजह थी कि इस मामले में कोई बड़ी बात नहीं हुई थी। सौगत ने यह भी कहा कि क्रू-मेंबर ने प्रथम श्रेणी में ही महिला सीट दी और उसे उसी सीट पर बैठाया, जहां उसने पेशाब किया था।

    एक और महिला ने भी की थी बदबू आने की शिकायत

    एक और महिला ने भी की थी बदबू आने की शिकायत

    सौगत ने कहा कि वह इस घटना से पूरी तरह से डर गया था। वहीं, कोलकाता की एक महिला भी शंकर के बगल में बैठी थी, जिसने क्रू मेंबर से बदबू आने की शिकायत की थी। जिसके बाद क्रू-मेंबर ने महिला को दो घंटे बाद सीट आवांटित किया था और महिला इस दौरान खड़ी थी। सौगत ने क्रू-मेंबर के फैसले को भी गलत बताया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+