Air India: गलती से यात्री को दिया नॉनवेज फूड, सीनियर ने अटेंडेंट को जड़ा थप्पड़

Recommended Video

    Air India में फिर हुआ थप्पड़ कांड, गलत Food Serve करने पर Attendant को मारा थप्पड़ । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। एयर इंडिया एक बार फिर से विवादों में आ गया है। विमान के भीतर क्रू मेंबर पर अपने ही जूनियर साथी को तमाचा मारने का आरोप लगा है। कर्मचारी पर आरोप है कि उसने विमान में यात्री को नॉनवेज खाना सर्व किया था, जबकि पैसेंजर ने विमान में सवार होते वक्त वेज खाना की मांग की थी। यह घटना नई दिल्ली से फ्रैंकफर्ट के बीच एयर इंडिया के विमान में हुई है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना की आंतरिक जांच का आदेश दे दिया गया है। यह घटना 17 मार्च को हुई है।

    air india

    केबिन अटेंडेंट ने कहा कि उसने गलती से बिजनेस क्लास के यात्री को वेज की जगह नॉनवेज फूड सर्व किया था। सूत्र के अनुसार यात्री ने केबिन के सुपरवाइजर को इस बात की जानकारी दी थी, लेकिन उसने शिकायत नहीं की थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्रू अटेंडेंट ने यात्री से माफी मांगी थी और खाने को बदल दिया था। लेकिन बाद में इस घटना के बाद केबिन क्रू के सुपरवाइजर ने फ्लाइट अटेंडेंट को जानकारी दी और इस बार उसने अटेंडेंट को तमाचा मार दिया।

    हालांकि विमान में अटेंडेंट ने अपने सीनियर का विरोध नहीं किया, लेकिन विमान के लैंड करने के बाद उसने इसकी शिकायत एयर इंडिया से की है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि हमे यह शिकायत मिली है कि विमाम एआई 121 जोकि दिल्ली से फ्रैंकफर्ज जा रही थी उसमे यह घटना हुई है। इसकी आंतरिक जांच का आदेश दे दिया गया है, इसके लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है।

    इसे भी पढ़ें- PMO ऑफिस के 'अधिकारी' ने बैंक से मागे दस्तावेज, पहुंच गए जेल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+