Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

19 मई से शुरू हो सकता है विमानों का संचालन, सिर्फ इन शहरों के लिए रहेंगी उड़ानें

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के 74 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में 17 मई तक लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। वहीं 18 मई से लॉकडाउन का चौथा चरण भी शुरू होगा, लेकिन इस बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जिसके तहत 19 मई से एयर इंडिया देश के अलग-अलग शहरों के लिए विशेष उड़ानों का संचालन शुरू कर सकती है।

ज्यादातर उड़ानें बड़े शहरों के लिए

ज्यादातर उड़ानें बड़े शहरों के लिए

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में फंसे लोगों को घर पहुंचाने के लिए एयर इंडिया 19 मई से 2 जून तक विभिन्न शहरों के लिए स्पेशल फ्लाइट का संचालन करेगी। इसमें अधिकांश उड़ानें दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए होंगी। एयर इंडिया ने साफ कर दिया है कि इस यात्रा का पूरा खर्च यात्री उठाएंगे। श्रमिक ट्रेनों की तरह इसमें कोई रियायत नहीं दी जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली से 173, मुंबई से 40, हैदराबाद से 25 और कोच्चि से 12 उड़ानों के संचालन का प्लान तैयार है। दिल्ली से जयपुर, बेंगलुरु, हैदराबाद, अमृतसर, कोच्चि, अहमदाबाद, विजयवाड़ा के लिए विमानों का संचालन होगा। वहीं एयर इंडिया मुंबई से विशाखापट्टनम, कोच्चि, अहमदाबाद, बेंगलुरु, हैदराबाद और विजयवाड़ा के लिए उड़ानें संचालित करेगी। हैदराबाद से मुंबई, दिल्ली के लिए भी उड़ानें रहेंगी। इसके साथ ही बेंगलुरु से मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद और भुवनेश्वर के लिए फ्लाइट का शेड्यूल तैयार किया गया है।

नोटिफिकेशन जारी होने के बाद शुरू होगी बुकिंग

नोटिफिकेशन जारी होने के बाद शुरू होगी बुकिंग

मामले में एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उड़ानों का पूरा शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। बस नागरिक उड्डयन मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार है। ये शेड्यूल वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण की अनुमति के बाद बनाया गया था। उन्होंने बताया कि सरकार ने घरेलू उड़ानों को भी दूसरे चरण में शामिल करने की बात कही थी। इसमें कुछ उड़ानों का शेड्यूल इस तरह है कि विदेश से आने वाले नागरिक अपने गृह राज्यों में आसानी से पहुंच सकें। पहले घरेलू उड़ानों का संचालन 15 मई से शुरू होने वाला था लेकिन बाद में इसको 19 मई से शुरू करने का फैसला लिया गया। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद यात्रियों को इन विमानों के लिए टिकट की बुकिंग करनी होगी।

15 शहरों के लिए चल रही ट्रेन

15 शहरों के लिए चल रही ट्रेन

आपको बता दें कि 25 मार्च को लॉकडाउन के ऐलान के बाद से ट्रेन, बस और विमानों का संचालन बंद कर दिया गया था। लॉकडाउन की वजह से लाखों की संख्या में लोग दूसरे राज्यों में फंस गए थे। इसके बाद मजदूरों को गृह राज्य पहुंचाने के लिए सरकार ने श्रमिक ट्रेनों को चलाने की मंजूरी दी थी। फिर 12 मई से 15 शहरों के लिए ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया। ट्रेनों के बाद अब फ्लाइट शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+