चीन पहुंचे 19 भारतीय कोरोना संक्रमित, एयर इंडिया ने कहा- दिल्ली से निकले तो रिपोर्ट्स नेगेटिव थी, जानें पूरा विवाद

वुहान पहुंचे 19 भारतीय कोरोना संक्रमित, एयर इंडिया ने कहा- दिल्ली से निकले तो रिपोर्ट्स नेगेटिव थी, जानें पूरा विवाद

नई दिल्ली: एयर इंडिया (Air India) ने उन रिपोर्ट पर जवाब दिया है, जिसमें चीन के वुहान प्रशासन की ओर से दावा किया गया है कि 'वंदे भारत मिशन' (Vande Bharat) नई दिल्ली से चीन के वुहान शहर आने वाले 19 भारतीय यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं। एयर इंडिया ने साफ तौर पर कहा है कि जब हम इन यात्रियों को लेकर नई दिल्ली एयरपोर्ट से चले थे तो सभी यात्रियों की कोविड-19 की लैब रिपोर्ट्स नेगेटिव थी। एयर इंडिया ने कहा है कि हमने कोरोना से सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया है और सुरक्षा नियमों में किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरती गई है।

Recommended Video

    Wuhan Airport पहुंचते ही 19 Indians Corona Positive, Delhi से निकले तो नेगेटिव थे | वनइंडिया हिंदी
    air india

    NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, एयर इंडिया ने कहा है कि हमारी सभी उड़ानों में यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति तभी दी जाती है, जब उनके पास कोरोना की वैध रिपोर्ट होती है। इसलिए इस बात का कोई सवाल नहीं उठता है कि हमने यात्रा में किसी भी तरह की कोई लापरवाही की है। नियमों के मुताबिक 'वंदे भारत मिशन' के तहत एयर इंडिया में यात्रा करने से पहले सभी यात्रियों को दो बार कोविड-19 की जांच करानी होती है।

    अधिकारी ने कहा कि जिन 19 भारतीयों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनके अलावा 39 लोगों में भी बीमारी के लक्षण हो सकते हैं, इसलिए सभी 58 लोगों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    यह पहली बार नहीं है जब एयर इंडिया की अन्य देशों की उड़ानों में आने वाले यात्री अपने गंतव्य पर पहुंचने पर कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। मुंबई से हांगकांग के लिए उड़ान भरने वाले कुछ यात्री हाल ही में कोरोना जांच में संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद बुधवार को हॉन्गकॉन्ग ने 10 नवंबर के लिए एयर इंडिया की सभी उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह चौथी बार है जब हांगकांग सरकार ने देश से एयर इंडिया की उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया था। वहीं दुबई में भी एयर इंडिया का एक यात्री कोरोना संक्रमित पाया गया था, जिसके बाद एयर इंडिया पर दुबई में भी बैन लगा दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+