Air India बेचने के खिलाफ सुब्रमण्यम स्वामी, बोले- ये देश विरोधी सौदा, जाऊंगा कोर्ट

Recommended Video

    Air India बेचने से नाराज Subramanian Swamy, बोले- एअर इंडिया बेचना राष्ट्रविरोधी |Oneindia Hindi

    नई दिल्ली। घाटे से उबरने के लिए सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया की 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए सरकार ने बोलियां मंगाई हैं, इसकी आखिरी तारीख 17 मार्च 2020 है, मोदी सरकार की ओर से सोमवार को प्रारंभ‍िक जानकारी वाला मेमोरंडम जारी कर दिया गया है, लेकिन मोदी सरकार के इस फैसले के खिलाफ अब बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने आवाज उठाई है।

    Air India बेचने के खिलाफ सुब्रमण्यम स्वामी

    Air India बेचने के खिलाफ सुब्रमण्यम स्वामी

    उन्होंने ट्वीट के जरिए फैसले का विरोध करते हुए कहा कि यह सौदा पूरी तरह से देश विरोधी है और मुझे कोर्ट जाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा, हम अपने परिवार की बेशकीमती चीज को नहीं बेच सकते हैं। मालूम हो कि ये पहली बार नहीं है कि स्वामी ने एयर इंडिया के मसले पर विरोध जताया है, वो इससे पहले भी एयर इंडिया को बेचने की सरकार की योजना से नाराजगी जता चुके हैं।

    बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने दी धमकी

    मालूम हो कि एयर इंडिया के निजीकरण के लिए 7 जनवरी को ही गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बने एक मंत्री समूह ने निजीकरण से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, गौरतलब है कि पिछले साल एयर इंडिया की 76 फीसदी शेयर बेचने के लिए बोलियां मंगवाई गई थीं लेकिन कोई खरीदार नहीं मिल पाया था, इसलिए अब सरकार ने 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का फैसला लिया है।

    50,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का कर्ज...

    50,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का कर्ज...

    बता दें एयर इंडिया लंबे समय से घाटे में चल रही है। इसे 2018-19 में 8,556.35 करोड़ रुपये का घाटा (प्रोविजनल) हुआ। एयरलाइन पर 50,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का कर्ज है। यही वजह है कि सरकार एयर इंडिया को बेचना चाहती है। मार्च तक बिक्री प्रक्रिया पूरी करने की योजना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+