दुनिया की सबसे लंबी नॉन स्टॉप उड़ान की तैयारी में एयर इंडिया, मोदी कर सकते हैं ऐलान
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। सरकारी एयरलाइंस एयर इंडिया बैंगलोर और अमेरिकी शहर सैन फ्रांसिस्को के बीच विश्व की सबसे लंबी नॉन स्टॉप फ्लाइट शुरु करने की तैयारी कर रही है।यह देश के अर्थव्यवस्था में तेजी से हो रहे सुधार का एक बड़ा संकेत है। एयर इंडिया की बिना रुके विमान के सफर वाली यह सबसे पहली उड़ान होगी।|
बिना रुके भी इस दूरी (दुनिया की सबसे लंबी उड़ान करीब 14000 किलोमीटर) को तय करने में 18 घंटे लगेंगे। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक इस फ्लाइट की आधिकारिक घोषणा प्रधानमंत्री मोदी अपने सिलीकॉन वैली के दौरे पर कर सकते हैं।
ऐसी उम्मीद जाताई जा रही है कि यह फ्लाइट रूट अमेरिकी आईटी हॉटस्पॉट सिलीकॉन वैली और भारत को सीधे तौर पर जोड़ेगा। आप सुनकर गर्व महसूस करेंगे यह हावाई यात्रा देश की ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे लंबी व्यापारिक उड़ान होगी। उल्लेखनीय है कि भारत और सैन फ्रांसिस्को और भारत के बीच कोई नॉनस्टॉप फ्लाइट नहीं है जबकि वहां प्रवासी भारतियों की संख्या काफी है।













Click it and Unblock the Notifications