'मेरी शिफ्ट की टाइमिंग खत्म...', पायलट ने एयरपोर्ट पर विमान उड़ाने से किया मना, घंटों फंसे रहे यात्री

Air India News

Air India News: दिल्ली में रविवार की सुबह बारिश हो रही थी, जिसकी वजह दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ाने संचालन करने में काफी दिक्कतें आई। इंटरनेशनल और घरेलू उड़ानों की लैंडिग और टेक ऑफ में काफी वक्त लग रहा था। ऐसे में मौसम में खराबी की वजह से लंदन से दिल्ली आ रही एयर इंडिया के विमान AI-112 को जयपुर में आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई।

आपातकालीन लैंडिंग के बाद पायलट ने विमान को उड़ाने से इनकार कर दिया। पायलट के फ्लाइट ना उड़ाने की वजह से घंटों यात्री फंसे रहे हैं।

Air India News

पायलट के कारण लगभग 350 यात्री, जिन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचना था, वह जयपुर हवाई अड्डे पर लगभग तीन घंटे तक फंसे रहे।

विमान AI-112 जो सुबह लगभग 4 बजे दिल्ली पहुंचने वाली थी। लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर मौसम की स्थिति खराब होने के कारण जयपुर की ओर मोड़ दिया गया। जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड करने से पहले विमान हवा में लगभग 10 मिनट तक आसमान में चक्कर लगाता रहा।

लगभग दो घंटे के बाद लंदन से आने वाली उड़ान को दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से दिल्ली की यात्रा फिर से शुरू करने की मंजूरी मिली। वहीं इसके साथ ही कुछ अन्य उड़ानों को भी जयपुर की ओर मोड़ दिया गया।

लेकिन ऐसे में पायलट ने उड़ान भरने से इनकार कर दिया और विमान से उतर गया। पायलट ने कहा कि वह विमान अब और नहीं फ्लाई नहीं करा सकते क्योंकि उनके काम का वक्त खत्म हो गया है और उनकी शिफ्ट की टाइमिंग पूरी हो गई है।

जिसके बाद हवाई अड्डे पर फंसे लगभग 350 यात्रियों को दिल्ली पहुंचाने के लिए अलग व्यवस्था करनी पड़ी।लगभग तीन घंटे के बाद उनमें से कुछ यात्रियों को सड़क मार्ग के जरिए दिल्ली ले जाया गया। वहीं बाकी अन्य यात्रियों को रिप्लेसमेंट क्रू टीम की व्यवस्था के बाद उसी उड़ान से दिल्ली पहुंचाया गया।

एयर इंडिया ने अपने बयान में क्या कहा?

पूरे मामले पर एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक बयान में जवाब देते हुए कहा कि दिल्ली में खराब मौसम और खराब दृश्यता के कारण लंदन-दिल्ली AI112 उड़ान को सुबह 4 बजे जयपुर उतरने के लिए डायवर्ट किया गया था।

एयरलाइन ने कहा, "दिल्ली में मौसम में सुधार होने के बाद विमान उड़ान भरने के लिए तैयार था तो कॉकपिट क्रू टीम FDTL के तहत आ गया। FDTL का मतलब होता है, फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन। नियामक अधिकारियों द्वारा निर्धारित एफडीटीएल के तहत आने के बाद पायलट उड़ान नहीं भर सकते हैं। एयर इंडिया अपने यात्रियों और पायलट की सुरक्षा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देता है और संचालन नियमों का सख्ती से पालन करता है। इसलिए कॉकपिट क्रू टीम की फिर से व्यवस्था की गई थी। जिसमें कुछ घंटों का वक्त लग गया था।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+