'प्लीज मेरी मां को वापस ले आओ', मां रंजीता की प्लेन क्रैश में मौत की खबर सुनकर बिलख कर रोने लगे बच्चे
Ahmedabad Air india Plane Crash: गुरुवार (12 जून) को अहमदाबाद से लंदन गेटविक जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट (AI 171) टेक-ऑफ के चंद मिनट बाद ही दुर्घटना का शिकार हो गई। इस फ्लाइट में कुल 242 सवार थे जिसमें से लगभग 120 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। फ्लाइट में सवार जिन यात्रियों का सफर ये आखिरी सफर बन गया उनमें केरल की रंजीता आर नायर भी सवार थीं।
कोझेनचेरी की रंजीता पहले ओमान में नर्स थीं और अब यूके के हास्पिटल में नौकरी ज्वॉइन करने के लिए इस फ्लाइट में सवार हुईं थीं। बुधवार को कोच्चि से वो अहमदाबाद पहुंची थीं और गुरुवार को एयर इंडिया की इसी फ्लाइट में सवार हुईं थीं जो दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

पथानामथिट्टा जिले के कोझेनचेरी की मूल निवासी 40 वर्षीय रंजीता की हाल ही में यूके में इनकी नौकरी लगी थी वहां जाने से पहले ये चार दिन के लिए ओमान से केरल अपने घर परिवार और दो बच्चों से मिलने के लिए आईं थीं।
स्कूल से लौटते ही जब बच्चों को मां की मौत की मिली खबर
रंजीता के परिवार में उनकी मां और दो बच्चे हैं। उनका एक बच्चा दसवीं कक्षा में और दूसरा सातवीं कक्षा में पढ़ता है। गुरुवार की शाम को भयानक दृश्य सामने आया जब रंजीता के दो बच्चे स्कूल से घर लौटे तो उन्होंने मीडिया झुंड घर के बाहर देखा। घर के अंदर उनकी नानी बेसुध विलाप कर रहीं थीं। नानी को रोता देख सातवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही इगिथा और दसवीं कक्षा के इंदुচূदन अपनी मां के लिए तड़प उठे और चीख-चीख कर रोने लगे। इगिथा बोलीं प्लीज मेरी मां को वापस ले आओ। ये नजारा देखकर वहां पर मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं।
रंजीता केरल में ही नौकरी करना चाहती थीं लेकिन...
स्थानीय लोगों ने बताया कि रंजीता ने विदेश में अपनी नौकरी छोड़ने और अपने बच्चों और मां की देखभाल के लिए अपने घर लौटने की योजना बनाई थी। एक नए घर भी बनवा रही थी। रंजीता पोर्ट्समाउथ यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में हाल ही में नर्स की नौकरी लगी थी और वो कुछ समय लंदन में नौकरी करने के बाद केरल लौटने की प्लानिंग कर चुकी थी।
एयर इंडिया प्लेन क्रैश
रिपोर्टों के अनुसार, यह भारत में हुई सबसे बड़ी विमान दुर्घटनाओं में से एक है। यह दुर्घटना टेक-ऑफ के चंद मिनट बाद हुई। विमान ने दोपहर 1:39 बजे अहदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी और एक मिनट के भीतर हवाई यातायात नियंत्रण (ATC) से संपर्क टूट गया। इसके तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान 625 फीट की ऊंचाई से आग के गोले में फट गया। दुर्घटनाग्रस्त बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान में कई सुरक्षा सुविधाएं थे 242 यात्रियों में से 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक थे। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस बीच, मृतकों की संख्या 120 को पार कर गई है।
एयर इंडिया की इस फ्लाइट का पायलट कौन था?
विमान को एक अनुभवी पायलट उड़ा रहा था। विमान को कैप्टन सुमीत सभरवाल और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर उड़ा रहे थे। कैप्टन सुमीत सभरवाल को 8200 घंटे का उड़ान का अनुभव था, जबकि सह-पायलट को 1100 घंटे का अनुभव था।












Click it and Unblock the Notifications