Air India: पायलट ने गर्लफ्रैंड को कॉकपिट में बुलाया, डीजीसीए ने उठाया बड़ा कदम
एयर इंडिया के पायलट ने जिस तरह से महिला दोस्त को कॉकपिट में बुलाया था, उसके बाद डीजीसीए ने पूरे क्रू को संचालन से बाहर कर दिया है। मामले की जांच तक क्रू को रोस्टर से बाहर कर दिया गया है।

Air India: जिस तरह से तकरीबन दो महीने पहले एयर इंडिया की फ्लाईट में पायलट ने अपनी गर्ल फ्रैंड को कॉकपिट में बुलाया था, उसके बाद डीजीसीए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विमान के पूरे क्रू को तत्काल प्रभाव से सेवा से बाहर कर दिया है।
डीजीसीए ने आदेश दिया है कि जबतक इस मामले की जांच चल रही है, दुबई-दिल्ली फ्लाइट के पूरे क्रू को विमान संचालन सेवा से अलग रखा जाए। बता दें कि केबिन क्रू सदस्य ने डीजीसीए से शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि पायलट ने अपनी गर्लफ्रैंड को कॉकपिट में बुलाया था। यह घटना 27 फरवरी की है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डीजीसीए ने अपनी शुरुआती जांच में पाया है कि क्रू का इस पूरी घटना में कोई भूमिका नहीं है, लेकिन जबतक मामले की जांच चल रही है पूरे क्रू को रोस्टर से बाहर कर दिया गया है।
जिस तरह के आरोप इस मामले में लगे हैं उसकी वजह से इस मामले में न्याय का सिद्धांत लागू होगा और पायलट को भी अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि जबतक मामले में अंतिम फैसला नहीं आ जाता है कि पायलट भी रोस्टर से बाहर रहेगा और विमान संचालन में शामिल नहीं होगा।
वहीं इस पूरे मामले में अभी तक एयर इंडिया की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 21 अप्रैल को कहा गया था कि हमने इस घटना को गंभीरता से लिया है और मामले की जांच चल रही है।
एयर इंडिया की ओर से कहा गया था कि गैर अधिकृत लोगों को कॉकपिट में जाने की अनुमति नहीं है, अगर इस तरह की कोई घटना होती है तो वह नियमों का उल्लंघन है।
बता दें कि क्रू की एक सदस्य ने इस पूरी घटना की शिकायत पत्र लिखकर की थी। क्रू का कहना था कि पायलट ने अपनी महिला दोस्त को कॉकपिट में बुलाकर उसे हर तरह की सुविधा कॉकपिट में मुहैया कराने के लिए कहा था। यह महिला इकोनॉमी क्लास में यात्रा कर रही थी, लेकिन इसके लिए बिजनेस क्लास में सीट का इंतजाम करने के लिए कहा गया था।












Click it and Unblock the Notifications